31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी का बाइक कलेक्शन देख फटी रह गईं वेंकटेश प्रसाद की आंखें, बोले- ये तो शोरूम है, आप भी देखें Video

Venkatesh Prasad on MS Dhoni Bike Collection : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने रांची में धोनी के घर पहुंचकर उनका कार-बाइक कलेक्‍शन देखा है। वेंकटेश ने धोनी का कलेक्‍शन देख हैरानी जताते हुए कहा कि यह एक शोरूम जैसा दिखता है। उन्‍होंने धोनी के गैरेज के अंदर की वीडियो भी शेयर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jul 2023, 10:56 AM IST

venkatesh-prasad-stunned-to-see-ms-dhoni-bike-collection-at-his-home-ranchi-watch-video.jpg

धोनी का बाइक कलेक्शन को देख फटी रह गईं वेंकटेश प्रसाद की आंखें, बोले- ये तो शोरूम है।

Venkatesh Prasad on MS Dhoni Bike Collection : भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का पांचवां खिताब जीतने के बाद इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ समय व्‍यतीत कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि एमएस धोनी बाइक-कार के कितने शौकीन हैं। अक्सर वह सड़कों पर महंगी बाइक या कार चलाते देखे जाते हैं। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने 17 जुलाई को रांची में धोनी के घर पहुंचकर उनका कार-बाइक कलेक्‍शन देखा तो हैरान रह गए। वेंकटेश ने कहा कि यह एक शोरूम जैसा दिखता है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने वेंकटेश ने ट्वीट करते हुए धोनी के गैरेज के अंदर की वीडियो शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट में लिखा कि उन्‍होंने एक व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है... एमएसडी क्या आदमी है... महान उपलब्धि वाला उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति है। यह धोनी के रांची स्थित घर में बाइक-कार के कलेक्‍शन की एक झलक है। वह भी धोनी और उनके जुनून से अभिभूत हो गए। वेंकेटश प्रसाद ने 109 सेकंड की वीडियो क्लिप में धोनी की पत्नी साक्षी से भी बातचीत की है।

'यह कलेक्‍शन एक दीवाने का ही हो सकता है'

वेंकेटश प्रसाद से जब पूछा गया कि आपको पहली बार रांची में कैसा लग रहा है? उन्‍होंने कहा कि अद्भुत! नहीं, बिल्कुल नहीं... वह रांची में पहली नहीं चौथी बार आए हैं, लेकिन यह कलेक्‍शन एक दीवाने का ही हो सकता है। जब तक कोई इस बारे में पागल न हो, आप इतनी बाइक नहीं खरीद सकते। उन्‍होंने आगे कहा कि ये बाइक शोरूम हो सकता है। किसी को ऐसा कुछ करने के लिए जुनून की आवश्‍यकता है।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया से बाहर करने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द, बोले- कोई वजह भी नहीं बताता


धोनी के पास 50 से भी ज्‍यादा बाइक

बता दें एमएस धोनी के पास 50 से भी ज्‍यादा बाइक हैं। उनके कलेक्‍शन में हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2, डुकाटी 1098, यामाहा आरडी350 और सुजुकी हायाबुसा जैसी महंगी बाइक्‍स शामिल हैं। इतना ही नहीं उनके पास कारों का भी अच्‍छा खासा कलेक्‍शन है। 7 जुलाई को ही धोनी ने बेहद सादगी भरे अंदाज में अपना 42वां जन्‍मदिन मनाया था।

यह भी पढ़ें :भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के लिए वेस्‍टइंडीज की टीम में बड़ा बदलाव