क्रिकेट

ईशान किशन का खुलासा: ‘अगर वो शख्स न होता, तो आज मैं वर्ल्ड कप न खेल रहा होता’; किशन ने इसे दिया अपने कमबैक का श्रेय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ तबाही मचाने वाले ईशान किशन ने अपनी वापसी का राज खोला है। जानिए कैसे इस खिलाड़ी की एक सीक्रेट सलाह ने ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद फिर से टीम इंडिया का स्टार बना दिया...

2 min read
Feb 14, 2026
Ishan Kishan (photo - instagram/@ishankishan23)

Ishan Kishan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशान की इस शानदार वापसी के पीछे किसका हाथ है? खुद ईशान किशन ने खुलासा किया है कि उनके करियर के सबसे बुरे दौर में इस खिलाड़ी ने उन्हें एक ऐसी सलाह दी थी, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK Rivalry: क्या वाकई ‘नॉर्मल’ होगा यह महामुकाबला? 15 फरवरी को दिखेगा किसमें कितना है दम!

ईशान किशन का वो मुश्किल दौर

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-ओपनर बन गए हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में 61 रन कूट दिए। लेकिन एक समय ऐसा था जब ईशान को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। रेड बॉल क्रिकेट (टेस्ट मैच) और घरेलू मैचों को लेकर उठे विवाद के बाद ईशान लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे।

इस खिलाड़ी ने दी सलाह

मैच के बाद ईशान ने बताया कि जब 2024 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ, तब हार्दिक पांड्या ने उनका हौसला बढ़ाया। हार्दिक ने उनसे कहा था, 'यह तुम पर निर्भर करता है कि तुम इस झटके के बारे में नेगेटिव सोचना चाहते हो या फिर बल्ले से जवाब देना चाहते हो।'

ईशान ने वापसी का श्रेय दिया

ईशान ने बताया, 'मैं चुप रहने वाला इंसान नहीं हूं, लेकिन हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि अपने बल्ले को बात करने दो। घरेलू क्रिकेट में जो भी मौके मिलें, वहां रन बनाओ। आज मैं जो वापसी कर पाया हूं, उसका श्रेय काफी हद तक उन्हें जाता है।"

बुरे दौर से गुजर रहे थे हार्दिक

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त हार्दिक ईशान को मोटिवेट कर रहे थे, वह खुद भी खराब समय देख रहे थे। मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी और उनसे टी20 की कप्तानी भी छीन ली गई थी। हार्दिक ने ईशान की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, 'पिछले दो सालों से तुमने पर्दे के पीछे बहुत मेहनत की है। जब मौका नहीं मिला तब भी तुम मुस्कुराते रहे। जिंदगी में चाहे कुछ भी हो जाए, रोने वाले मत बनो। बस सुबह उठो, कड़ी मेहनत करो और सिर झुकाकर सो जाओ। ईशान ने बल्ले से जवाब दिया है और मुझे उस पर गर्व है।'

ये भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi Class 10th Board: 17 फरवरी को बोर्ड एग्जाम की पिच पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! ‘नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट’, प्रिंसिपल ने दी बड़ी जानकारी

Also Read
View All

अगली खबर