क्रिकेट

डालमिया के बेटे का सीएबी अध्यक्ष बनना तय, गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से है खाली

CAB अध्यक्ष का पद पिछले साल अक्टूबर से खाली था। इस पद पर बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले तक सौरव गांगुली काबिज थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2020, 11:03 AM IST
abhishek_dalmia.jpg
Abhishek Dalmia

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया (Abhishek Dalmia) का बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) का अगला अध्यक्ष बनना तय हो गया है। बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के बाद पिछले साल सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस पद को छोड़ दिया था। इसके बाद से ही यह कयास लग रहे थे कि अभिषेक डालमिया इस पद को संभाल सकते हैं। अब यह तय हो गया है कि बंगाल क्रिकेट संघ के वह सबसे युवा अध्यक्ष भी होंगे।

निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

बुधवार को होने वाली कैब की बैठक में अभिषेक डालमिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह पद छोड़ दिया था। तब से यह पद खाली है।

गांगुली के भाई का सचिव बनना भी तय

इतना ही नहीं, कैब के चुनाव में सौरव गांगुली लॉबी की पकड़ काफी मजबूत दिख रही है। डालमिया के बेटे के अध्यक्ष बनने के साथ ही यह भी तय है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व रणजी खिलाड़ी और सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कैब के सचिव बनेंगे। इस पद पर फिलहाल अभिषेक डालमिया हैं, जो नई कमिटी में अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। इन चुनावों के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख गुरुवार तक थी, लेकिन इन दोनों पदों के लिए इन पदों पर किसी और ने नामांकन नहीं दाखिल किया है। इसलिए ये दोनों बुधवार की मीटिंग में निर्विरोध चुन लिए जाएंगे।

Updated on:
31 Jan 2020, 11:03 AM IST
Published on: