क्रिकेट

ENG vs IND T20 Squad: 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले जेम्स कोल्स को मिली इंग्लैंड की टीम में जगह, जानें कैसा रहा है प्रदर्शन

India vs England T20 Series 2026: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कॉल्स को पहली बार मौका मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3400+ रन और 74 विकेट लेने वाले कॉल्स पर सभी की नजरें रहेंगी।

2 min read
Jun 23, 2026
James Coles
जेम्स कोल्स (फोटो- @AhmadRana056 X)

ENG vs IND T20 Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 17 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जेम्स कोल्स को मौका मिला है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। 22 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक इंग्लैंड अंडर-19, इंग्लैंड लायंस और ससेक्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

घरेलू क्रिकेट में रहा है शानदार प्रदर्शन

उन्होंने अब तक 58 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिनमें 3400 से ज्यादा रन बनाए हैं और इस दौरान उनका हाई स्कोर 224 रन रहा है। जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट के 24 मुकाबलों में उन्होंने 425 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट भी खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 71 मैचों में 1373 रन बनाए हैं।

जेम्स कोल्स बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने 58 फर्स्ट क्लास मैचों में 74 विकेट हासिल किए हैं, जबकि लिस्ट-ए में 26 और टी20 में 53 विकेट चटका चुके हैं। वह इंग्लैंड की विटैलिटी ब्लास्ट टी20 और द हंड्रेड में भी खेलते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एसए20 में भी भाग लिया है, जहां वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए 7 मैच खेल चुके हैं।

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में उन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। दूसरी ओर, टीम इंडिया में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते नजर आ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच मैनचेस्टर, तीसरा नॉटिंघम, चौथा ब्रिस्टल और पांचवां मुकाबला साउथहैम्प्टन में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुदंर, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और हर्षित राणा।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड।

Published on:
23 Jun 2026 09:11 am