क्रिकेट

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, होल्डर को मिला आराम

- जेसन होल्डर ( Jason Holder ) को 2020 टी20 वर्ल्ड कप ( T20 World Cup ) को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है - होल्डर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2020, 2:20 PM IST
Jason holder
Jason holder

नई दिल्ली। आयरलैंड ( Ireland ) के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ( West Indies )की टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीरीज के शुरूआती दो मैचों में टीम के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ( Jason Holder ) को आराम दिया है। होल्डर को आराम दिए जाने के पीछे की वजह उनका लगातार क्रिकेट खेलना है। चयनकर्ताओं की तरफ से भी कहा गया है, "होल्डर को आराम देने का फैसला बीते दो साल में उनके द्वारा झेले गए काम के बोझ के कारण लिया गया है।"

2020 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर दिया गया आराम

उन्होंने कहा, "वेस्टइंडीज के लिए यह साल काफी अहम है इसलिए उन्हें आराम देने का हमें यह सही समय लगा ताकि वह अपने आप को तरोताजा कर सकें और 2020 में टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 हरफनमौला खिलाड़ी हैं और सीमित ओवरों में भी टीम के अहम सदस्य हैं।"

पोलार्ड ही रहेंगे कप्तान

आपको बता दें कि भारत दौरे पर भी जेसन होल्डर टीम का हिस्सा थे और आयरलैंड के खिलाफ जो टीम चुनी गई है, उसमें सिर्फ बदलाव यही है कि होल्डर को आराम दिया गया है। टीम की कप्तानी किरेन पोलार्ड के हाथों में ही रहेगी।

टीम : केरन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रीस, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायेर, शै होप, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस, कीमो पॉल, खारी पिएर, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफार्ड, हेडन वॉल्श जूनियर

Updated on:
2 Jan 2020, 2:20 PM IST
Published on: