1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंबे-लंबे छक्के मारने की प्रैक्टिस कर रहा है ये खिलाड़ी, बस एक मौके का है इंतजार

- संजू सैमसन ( Sanju Samson ) अभी तक अपना वनडे ( ODI ) डेब्यू नहीं कर पाए हैं - उन्होंने भारत की तरफ से सिर्फ टी20 ( T20 ) मैच खेला है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 2 Jan 2020, 11:19 AM IST

sanju.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम ( Indian Team ) फिलहाल छुट्टियां मना रही है। टीम के ज्यादतर खिलाड़ियों ने नए साल के मौके पर पार्टियां की और अपनी फैमिली के साथ समय बिताया, लेकिन टीम का एक खिलाड़ी नेट में प्रैक्टिस करते हुए नजर आया और वो भी लंबे-लंबे शॉट मारने की। वो खिलाड़ी है टीम का युवा चेहरा संजू सैमसन ( Sanju Samson ), जो टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया वीडियो, कुछ इस अंदाज में किया था प्रपोज

संजू ने नेट पर प्रैक्टिस कर बिताया साल का पहला दिन

संजू सैमसन 1 जनवरी को केरल क्रिकेट एसोसिएशन (Kerala Cricket Association ) के मैदान पर पहुंचे, जहां उन्होंने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। संजू ने नेट्स पर बल्लेबाजी की और वो लंबे-लंबे सिक्स लगाते दिखे। संजू सैमसन ने अपनी प्रैक्टिस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि संजू ने पहला शॉट मिडविकेट की तरफ खेला। वहीं दूसरे में उन्होंने कवर्स की ओर लंबा शॉट खेला और इसके बाद उन्होंने एक लेट कट भी लगाया।

पहली बार पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे PSL के सभी मैच, इन चार स्टेडियमों में होगा आयोजन

संजू को मौके का इंतजार

आपको बता दें कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें ऋषभ पंत की वजह से मौका नहीं दिया जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। संजू सैमसन ने भारत के लिए साल 2015 में एक टी20 मैच खेला था जिसमें उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 रन बनाए थे। इसके बाद सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल