1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया वीडियो, कुछ इस अंदाज में किया था प्रपोज

- नताशा स्टेनकोविक ( natasa stankovic ) सार्बिया की एक्ट्रेस हैं - हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) ने नताशा स्टेनकोविक से सगाई भी कर ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 2 Jan 2020, 10:17 AM IST

natasa stankovic.jpeg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे कूल खिलाड़ी की अगर बात की जाए तो सबसे आगे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) का नाम आता है। हार्दिक पांड्या पिछले कई दिनों से अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी चर्चाओं में थे, लेकिन अब सारे राज खुल गए हैं और उस चेहरे का भी पता चल गया है, जिसपर पांड्या का दिल आया है। हार्दिक पांड्या ने सार्बिया की एक्टर नताशा स्टेनकोविक ( Natasa Stankovic ) के साथ सगाई कर ली है।

हार्दिक पांड्या ने नताशा को दी नए साल की बधाई, स्वीकारी रिश्ते की बात!

नताशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रपोज वाला वीडियो

अभी तक तो इन दोनों के अफेयर की अटकलें लगाई जाती थीं, लेकिन खुद नताशा और हार्दिक ने सोशल मीडिया पर इस राज से पर्दा उठा दिया और अपने रिलेशनशिप को कबूल कर लिया है। दरअसल, खुद नताशा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हार्दिक पांड्या नताशा को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

Forever yes 🥰💍❤️ @hardikpandya93

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

हार्दिक ने नताशा को प्रपोज करने के लिए की बहुत सी तैयारियां

नताशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके साथ उन्होंने पांड्या के प्रपोजल का भी जवाब हां में दिया है। नताशा ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है ‘हमेशा के लिए हां’। आपको बता दें कि वीडियो में जो नजारा दिख रहा है वो दुबई का है, जहां हार्दिक ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को प्रपोज किया। हार्दिक ने बीच समंदर में यॉट पर घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया। इस पल को खास बनाने के लिए हार्दिक ने खूब तैयारियां की थीं। यॉट में शैंपेन से लेकर सिंगर्स तक मौजूद थे। हार्दिक के घुटनों पर बैठते ही नताशा ने हां कह दी।

अथिया शेट्‌टी के पिता सुनील शेट्‌टी को नहीं है केएल राहुल के साथ रिश्ते से ऐतराज, दी हरी झंडी!

हार्दिक ने भी इससे पहले सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की बात कबूल की थी। पांड्या ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था, "मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान। 01.01.2020। सगाई।"

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या इस वक्त चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि वो अब काफी हद तक चोट से उभर चुके हैं। माना जा रहा है कि वो न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में वापसी कर सकते हैं।