24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केपटाउन में दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर का खेलना संदिग्ध

- जोफ्रा आर्चर की कोहनी में चोट लगने की खबर है - इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 2 Jan 2020, 9:21 AM IST

jofra_archer.jpeg

केपटाउन। साउथ अफ्रीका टूर पर गई इंग्लैंड की टीम की वहां मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। मेहमान टीम ने पहले तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गंवा दिया। उसके बाद खिलाड़ियों का लगातार चोटिल और बीमार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को चोट लग गई है और ये चोट इतनी गंभीर है कि उनका अगले टेस्ट मैच में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड की बढ़ी और मुश्किलें, टीम का सलामी बल्लेबाज भी पड़ा बीमार

आर्चर प्रैक्टिस सेशन छोड़कर जाना पड़ा

जानकारी के मुताबिक, जोफ्रा आर्चर की कोहनी में चोट लगी है, जिसकी वजह से वो अगला टेस्ट मैच मुश्किल ही खेल पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, आर्चर ने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में सिर्फ छह गेंद डालीं और इसके बाद वह बाहर चले गए, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि वह शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

आर अश्विन का बड़ा बयान, IPL 2020 में भी जारी रहेगी मांकड़िंग

बीमार खिलाड़ियों की हो रही है रिकवरी!

आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर से पहले इंग्लैंड टीम के करीब 11 खिलाड़ी बीमार थे, जिसमें स्टाफ मेंबर भी शामिल थे। हालांकि अब कई खिलाड़ियों की रिकवरी की खबर है, जो केपटाउन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं। मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, 'अब कोई और खिलाड़ी बीमारी की चपेट में नहीं आया है.' सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा और तब तक इंग्लैंड की पूरी टीम के स्वस्थ होने की संभावना है।

ये खिलाड़ी हुए थे बीमार

बीमार हुए क्रिकेटरों की सूची में 31 दिसंबर को सलामी बल्लेबाज डोमीनिक सिबले भी शामिल हो गये थे. सिबले से पहले कप्तान जो रूट, उप कप्तान बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जो डेनली शुरुआती टेस्ट के दौरान बीमार हो गये थे. बल्लेबाज ओले पोप बीमारी के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे जबकि क्रिस वोक्स, मार्क वुड और जैक लीच बीमारी से जूझ रहे थे.बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों से अलग भी रखा गया था।