क्रिकेट

IND vs SL: पूरी तरह फिट हुए जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलने की मिली मंजूरी

भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बुमराह ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है।
2 min read
Jul 31, 2026
Jasprit Bumrah Injury
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Photo - ESPN)

Jasprit Bumrah, India vs Srilanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन चयनकर्ताओं का कहना था कि वे खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा।

बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

अब भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बुमराह ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैच खेलने को तैयार

बुमराह को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इम्पैक्ट चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि अब मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। पीटीआई न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक बीसीसीआई अधिकारी ने कह, “जसप्रीत बुमराह अपनी इम्पैक्ट इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा निर्धारित सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। उम्मीद है कि वह दोनों टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, क्योंकि वह टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं।”

साई सुदर्शन का भी होगा फिटनेस टेस्ट

साई सुदर्शन भी फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही इस सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। अबतक उनको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। जबकि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है।

जडेजा ही लंबे समय के बाद वापसी

अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, सभी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था। इसके बाद उनको वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई थी। लेकिन काफी लंबे इंतजार के बाद रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

वहीं, ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है। 33 वर्षीय सारांश घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किया है। रेड बॉल मैच में उनके बल्ले से 2223 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक जड़ा है।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15-19 अगस्त के बीच गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 23-27 अगस्त के बीच एसएससी क्रिकेट ग्राउंड (सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड) कोलंबो में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

Updated on:
31 Jul 2026 07:00 pm
Published on:
31 Jul 2026 06:55 pm