
Jasprit Bumrah Perfume: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के T20I दौरों से आराम दिया गया है, और वे सीधे जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 (Asian Games 2026) में पूरी ताकत के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। लेकिन इस बीच, मैदान से दूर बुमराह अचानक एक ऐसी वजह से चर्चा में आ गए हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, 3 जून 2026 को मुंबई के पैलेडियम मॉल (Palladium Mall) में 'Ralph Lauren Fragrances' ने अपने नए परफ्यूम 'Polo 67' के लॉन्च के लिए एक शानदार पॉप-अप इवेंट रखा था। इसके इंडिया एंबेसडर खुद जसप्रीत बुमराह हैं। इस इवेंट में मानव छाबड़ा और वरुण सूद जैसे कई बड़े सेलिब्रेटीज़ भी पहुंचे थे। यहीं पर एक इंटरव्यू के दौरान बुमराह ने अपनी उस आदत का खुलासा किया, जिसपर उनके टीम के साथी खिलाड़ी (teammates) भी उनका मजाक उड़ाते हैं।
इंटरव्यू में जब बुमराह से पूछा गया कि वे परफ्यूम चुनते समय लग्जरी देखते हैं या खुशबू (fragrance)? तो बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे इस मामले में बहुत ज्यादा चूजी (choosy) हैं। बुमराह ने बताया, 'मैं परफ्यूम को बहुत सीरियसली लेता हूं और खरीदते समय कॉन्संट्रेट रहता हूं। मेरे साथी खिलाड़ी इस बात पर मेरा मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन मुझे यह बहुत पसंद है। मैं किसी भी परफ्यूम को लेने से पहले बहुत डीप में जाकर चेक करता हूं कि उसकी खुशबू कितनी देर टिकेगी (long-lasting), वह हवा में सूख तो नहीं जाएगा।'
बुमराह ने आगे एक बेहद प्रैक्टिकल वजह बताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी (Athlete) होने के नाते हमारे लिए परफ्यूम बहुत जरूरी है। हम लोग क्रिकेट स्टेडियम और मैदान पर घंटों कड़ी प्रैक्टिस करते हैं, जिससे बहुत पसीना आता है और बॉडी से स्मेल आने लगती है। इसलिए मैं हर परफ्यूम की खुशबू को गहराई से फील और एन्जॉय करता हूं।
आपको बता दें कि यह शानदार 'Polo 67 पॉप-अप' इवेंट अब 6 से 12 जून 2026 तक मुंबई के ओबेरॉय मॉल में चलेगा, जहां फैंस जाकर फ्री सैंपल्स का मजा ले सकते हैं। बुमराह के इस नए और सुगंधित अंदाज को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।