क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह का एयरपोर्ट पर फैन से हुआ झगड़ा, वार्निंग देने के बाद भी नहीं माना तो छीना मोबाइल, देखें Video

Jasprit Bumrah Viral Video: जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चेक-इन के दौरान बुमराह का एक फैन से एयरपोर्ट पर झगड़ा हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2025, 6:44 AM IST
Jasprit Bumrah Viral Video
जसप्रीत बुमराह के साथ सेल्‍फी वीडियो बनाता एक फैन। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Jasprit Bumrah Viral Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे टीम इंडिया के स्‍टार गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बुमराह का एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ झगड़ा हो गया, जहां वह चेक-इन लाइन में खड़े थे। फैन बिना इजाजत के भारतीय तेज गेंदबाज के साथ सेल्फी वीडियो बना रहा था। बुमराह ने पहले फैन को ऐसा नहीं करने की वार्निंग दी, लेकिन फैन ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद जसप्रीत ने फैन का फोन छीनकर फेंक दिया।

सवा लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा वीडियो

जसप्रीत बुमराह के इस वीडियो को @Goatlified नामक एक्‍स अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है, जिसे अब तक करीब एक लाख 35 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लोग जमकर रिट्वीट कर रहे हैं और अपने रिएक्‍शन भी दे रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह और फैन के बीच क्या बातचीत हुई?

फैन: आपके साथ ही जाऊंगा सर मैं

बुमराह: फोन गिर गया आपका तो मेरे को बोलना नहीं

फैन: कोई बात नहीं सर

बुमराह: सख्त चेतावनी देने के बाद, बुमराह ने फोन छीनकर एक तरफ फेंक दिया

निजी कारणों के चलते नहीं खेल सके थे तीसरा टी20

बता दें कि बुमराह अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की T20I सीरीज का हिस्सा हैं। कटक में खेले गए पहले टी20 में उन्होंने सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। हालांकि, मुल्लनपुर में दूसरे मुकाबले में उन्‍हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 45 रन भी दिए। उस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद निजी कारणों से वह तीसरा मैच नहीं खेल सके।

अब अहमदाबाद में होगी भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

वह लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन घने कोहरे के कारण दृश्‍यता कम होने पर मैच को रद्द कर दिया गया। अब पांचवां और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे है।

Updated on:
18 Dec 2025, 6:44 AM IST
Published on: