क्रिकेट

‘आपके बिना ये नामुमकिन था’, जेमिमा ने बताया किसके बिना अधूरी थी टीम इंडिया की जीत

Jemima Rodrigues Century: वूमेंस वर्ल्डकप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में जेमिमा रॉड्रिग्स ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिला दी।

2 min read
Oct 31, 2025
भारत की महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India Women's Cricket Team: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत की स्टार रहीं जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemima Rodrigues) ने नाबाद 127 रन की पारी खेली। जेमिमा अंत तक टिकी रहीं और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं। शतक जड़ने और टीम इंडिया को जीत दिलाने तक शांत रहने वाली इस खिलाड़ी को बाद में फूट फूट कर रोते देखा गया। जीत के अगले दिन जेमिमा ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि किसके बिना ये सब मुमकिन नहीं था।

कौन हैं प्रशांत शेट्टी?

जेमिमा ने क्रिकेट कोच प्रशांत शेट्टी की तारीफ की और इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी डाला। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रशांत शेट्टी को टैग करते हुए जेमिमा ने लिखा, "आपके बिना ये सब मुमकिन नहीं था सर, मैं जितना धन्यवाद करूं, उतना कम है।" बता दें कि प्रशांत भारत में एक अनुभवी क्रिकेट कोच हैं। उन्होंने बीसीसीआई लेवल 'बी' सर्टिफिकेशन लिया है और लेवल 'सी' कोचिंग भी की है। कोचिंग में सालों का अनुभव रखने वाले प्रशांत खिलाड़ियों की स्किल्स बढ़ाने और खेल सुधारने में माहिर हैं।

प्रशांत शेट्टी गोवा की रणजी ट्रॉफी टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने मुंबई में सात साल तक अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ियों को मेंटर किया। प्रशांत का नाम मुंबई के बेस्ट कोचों में शामिल है। प्रशांत ने जेमिमा को ट्रेन करने में भी अपना योगदान दिया है और यही वजह है कि जिस जीत का श्रेयस पूरी दुनिया इस खिलाड़ी को दे रही थी, उस जीत में अपने प्रदर्शन का श्रेय जेमिमा ने कोच प्रशांत को दिया।

तीसरी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

वूमेंस वर्ल्डकप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 गेंद पहले ही 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने तीसरी बार वूमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में जगह पक्की की है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2005 और 2017 के वूमेंस वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बनाई थी। 2005 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा, तो 2017 में इंग्लैंड ने उन्हें मात दी। अब भारतीय टीम 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचना चाहेगी।

Also Read
View All

अगली खबर