क्रिकेट

MI vs RR: ‘मुझे गेंदबाज मत कहो…’ प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद बोले जोफ्रा आर्चर, 15 गेंद पर ठोके थे 35 रन

MI vs RR, IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 35 रन बनाए। वहीं गेंद से कहर बरपाते हुए उन्होंने चार ओवर में मात्र 17 रन देते हुए तीन विकेट झटके।
2 min read
May 24, 2026
MI vs RR IPL 2026
जोफ्रा आर्चर का शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन (photo - IPL)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Highlights, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 69वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

जोफ्रा आर्चर का जोरदार प्रदर्शन

जोफ्रा आर्चर ने पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 35 रन बनाए। वहीं गेंद से कहर बरपाते हुए उन्होंने चार ओवर में मात्र 17 रन देते हुए तीन विकेट झटके। इस दौरान जोफ्रा ने 13 डॉट बॉल डालीं और उनकी इकॉनमी 4.20 की रही। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेने के बाद जोफ्रा ने हर्षा भोगले से कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह मेरा सबसे अच्छा साल है, मैंने इससे थोड़ा बेहतर गेंदबाज़ी की है। जब भी आप गेंद हाथ में लेते हैं, तो बस अच्छी जगहों पर गेंदबाज़ी करने की कोशिश करते हैं। कुछ दिन आपको इसका इनाम नहीं मिलता। खुशी है कि जिस दिन हमें जीतना ज़रूरी था, उस दिन यह परफॉर्मेंस आई।"

जोफ्रा ने आगे कहा, "मैं बस गेंद को सही जगहों पर डालने की कोशिश कर रहा हूं। अगर किसी गेंद पर चौका या छक्का लग जाता है, लेकिन वह गेंद अच्छी थी, तो कोई बात नहीं। पहले दो मैचों के बाद मैं धीमी गेंदें डालने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कोच के ऐसा करने स एमना कर दिया, अब मैं उनका निर्देश मानता हूं बस।"

बल्लेबाजी के बारे में जब पूछा गया तो तेज गेंदबाज ने कहा, "मुझे इतनी जल्दी बल्लेबाज़ी करने की उम्मीद नहीं थी। 'इम्पैक्ट सब' नियम की वजह से मुझे बल्लेबाज़ी का मौका बहुत कम मिलता है। जब कोच ने कहा कि पैड पहन लो, तो मैं हैरान रह गया।" जब हर्षा ने पूछा कि क्या जब गेंदबाज रन बनाता है तो उसे अच्छा महसूस होता है? इसपर जोफ्रा ने कहा, "मुझे गेंदबाज मत कहो, मैं खुद को एक ऑलराउंडर मानता हूं। फिटनेस के मामले में अभी मैं बहुत अच्छी स्थिति में हूं।"

Updated on:
24 May 2026 08:30 pm
Published on:
24 May 2026 08:30 pm
Also Read
View All
‘लगा था अब इंडिया के लिए नहीं खेल पाऊंगी’, लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, भावुक होकर सुनाया पुराना किस्सा

‘पिच पर एक्स्ट्रा पानी डलवाते थे’, संजय बांगर ने बताया विराट कोहली की तैयारी का सीक्रेट, इसलिए सुबह 6 बजे करते थे प्रेक्टिस

IND vs ENG: सिर्फ संजू सैमसन नहीं ये दो खिलाड़ी भी लगातार चल रहे फ्लॉप, फिर भी गौतम गंभीर नहीं कर रहे टीम से बाहर

IND vs ENG 4th T20: खतरे में हैं हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी! इंग्लैंड से सीरीज के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू

IND vs ENG 5th T20 से पहले हैरी ब्रूक की टीम इंडिया को चेतावनी, 4-0 हराने और नंबर 1 की कुर्सी छीनने की कही बात