24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs RR: डेड बॉल पर आउट हुए शुभम दुबे, अंपायर पर नाराज़ हुए कोच संगकारा, पढ़ें पूरा मामला

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शुभम दुबे का विकेट इस मुकाबले का सबसे विवादित पल बन गया। जिस गेंद पर वह आउट हुए, वह नियमों के अनुसार डेड बॉल मानी जाती है, लेकिन अंपायर ने उसे लीगल गेंद करार दिया और दुबे को आउट दे दिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 24, 2026

IPL 2026

IPL 2026 का 69वां मुक़ाबला MI और RR के बीच खेला जा रहा है (Photo - IPL official Site)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शुभम दुबे का विकेट इस मुकाबले का सबसे विवादित पल बन गया। जिस गेंद पर वह आउट हुए, वह नियमों के अनुसार डेड बॉल मानी जाती है, लेकिन अंपायर ने उसे लीगल गेंद करार दिया और दुबे को आउट दे दिया।

क्या हुआ था घटना?

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जब गेंद फेंक रहे थे, तभी उनकी कमर पर बंधी टॉवल नीचे गिर गई। गेंदबाजी के दौरान अगर गेंदबाज के कपड़े या कोई सामान गिर जाए तो अंपायर को इसे डेड बॉल घोषित करना चाहिए। लेकिन इस बार अंपायर ने ऐसा नहीं किया। शुभम दुबे ने उस गेंद पर लंबा छक्का जड़ने की कोशिश की, लेकिन नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए।

जब दुबे पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने उन्हें रुकने का इशारा किया। संगकारा खुद अंपायर के पास पहुंचे और घटना पर चर्चा की, लेकिन अंपायर ने उनकी आपत्ति खारिज कर दी और फैसला बरकरार रखा। शुभम दुबे मात्र 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए।

राजस्थान रॉयल्स ने दिया 206 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर ने अच्छी बल्लेबाजी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी। राजस्थान की ओर से जुरेल ने 38, आर्चर ने 32, दासुन शनाका ने 29 और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रवींद्र जडेजा नाबाद 19 और नांद्र बर्गर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को दो-दो सफलता मिली, जबकि विल जैक्स, एएम गजनफर और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिले।