24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स हारी तो कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स से इतने रन या विकेट से जीतना होगा मैच

केकेआर के लिए आज का दिन बेहद अहम है। उसे न सिर्फ जीतना है, बल्कि विशाल अंतर से जीतना है, साथ ही उम्मीद करनी है कि मुंबई राजस्थान को रोकने में कामयाब रहे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 24, 2026

KKR Commits Blunder

मैच के बीच प्‍लेयर्स से चर्चा करते कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

KKR Playoffs Qualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज डबल हेडर के साथ लीग चरण का समापन होगा। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर सिर्फ अपने मैच पर नहीं, बल्कि वानखेड़े के नतीजे पर भी होगी। फिलहाल केकेआर और पंजाब किंग्स दोनों की प्ले-ऑफ उम्मीदें बेहद पतले धागे पर टंगी हुई हैं। आज दोनों मैचों के परिणाम ही तय करेंगे कि कौन सी दो टीमें प्ले-ऑफ में जगह बनाती हैं।

KKR के लिए क्या-क्या शर्तें हैं?

कोलकाता के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि उसे दिल्ली कैपिटल्स को हराना ही होगा। जीत के साथ उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे, जो पंजाब किंग्स के बराबर होंगे। लेकिन पॉइंट्स बराबर होने पर नेट रन रेट (NRR) निर्णायक होगा। फिलहाल पंजाब का नेट रनरेट कोलकाता से बेहतर है, इसलिए केकेआर को प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब का नेट रनरेट पार करना पड़ेगा।

NRR सुधारने के लिए जरूरी मार्जिन:

  • अगर KKR पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे दिल्ली को कम से कम 77 रनों से हराना होगा।
  • अगर KKR पहले गेंदबाजी करती है, तो उसे 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य 12.1 ओवर के अंदर हासिल करना होगा। छक्का मारकर जीत हासिल करने पर यह समय 12.4 ओवर तक बढ़ जाएगा।

अगर राजस्थान ने मुंबई को हरा दिया तो?

लेकिन अगर दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो राजस्थान रॉयल्स के 16 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह सीधे प्ले-ऑफ में चौथी टीम के रूप में जगह बना लेगी। ऐसी स्थिति में कोलकाता भले ही दिल्ली को किसी भी बड़े मार्जिन से हरा दे, उसके सिर्फ 15 पॉइंट्स रह जाएंगे। पंजाब भी 15 पॉइंट्स पर रहेगा। नतीजतन, KKR और पंजाब किंग्स दोनों प्ले-ऑफ से बाहर हो जाएंगे।