
शॉट खेलते वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
राजस्थान रॉयल्स (RR) का आईपीएल 2026 में आखिरी लीग स्टेज मैच आज 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरआर के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सबकी नजर एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी और वैभव के निशाने पर होंगे क्रिस गेल समेत कई दिग्गजों के तीन बड़े रिकॉर्ड। पहली गेंद से ही आक्रामक रुख अपनाने वाला ये टीनएज सेंसेशन अगर पूरा प्लेऑफ खेल गया तो ये सभी रिकॉर्ड टूटने तय हैं।
वैभव सूर्यवंशी एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं और आईपीएल रोस्टर में आने के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और कई तोड़ने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। ऑरेंज कैप के दावेदार बाएं हाथ ये सलामी बल्लेबाज 13 मैचों में 579 रन बना चुका है, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
वैभव सूर्यवंशी के नाम अभी 13 मैचों में 53 छक्के हैं। सात और छक्के लगाने पर वह 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। गेल के नाम एक आईपीएल एडिशन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जबकि अभी वैभव इस मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
59 - क्रिस गेल (2012)
53* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 - आंद्रे रसेल (2019)
51 - क्रिस गेल (2013)
45 - जोस बटलर (2022)
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड भी है। वह चार बार आईपीएल पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। जबकि सूर्यवंशी तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं। अगर वह 10 छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो इस मामले में संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
4 - क्रिस गेल
3 - वैभव सूर्यवंशी*
2 - अभिषेक शर्मा
2 - फिन एलन
सूर्यवंशी के पास एक और नया बेंचमार्क सेट करने का भी मौका है। अगर वह पावरप्ले में 42 रन तक पहुंच जाते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड डेविड वॉर्नर के दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वॉर्नर के नाम आईपीएल के एक एडिशन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे वैभव तोड़ने के करीब हैं।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले रन (1-6 ओवर)
467 - डेविड वॉर्नर (2016)
426 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
402 - ट्रैविस हेड (2024)
402 - साई सुदर्शन (2025)
382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
Updated on:
24 May 2026 11:57 am
Published on:
24 May 2026 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
