24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘वह स्पिन के खिलाफ कितने खतरनाक हैं’, PBKS के प्लेऑफ की उम्मीदें जगाने वाले श्रेयस के मुरीद हुए एरोन फिंच

Aaron Finch on Shreyas Iyer: एलएसजी को हराकर पंजाब किंग्‍स की प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों का जिंदा रखने वाले श्रेयस अय्यर की पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच ने जमकर तारीफ की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 24, 2026

Aaron Finch on Shreyas Iyer

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: IANS)

Aaron Finch on Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुए पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच को भी अपना मुरीद बना लिया है। एरोन फिंच ने कहा कि श्रेयस ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के खिलाफ मैच जिताऊ शतक बनाया है और अपनी टीम की आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। बता दें कि शनिवार को अय्यर ने सिर्फ 51 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए और टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।

वह स्पिन के खिलाफ कितने खतरनाक हैं- फिंच

फिंच ने जियोहॉटस्‍टार पर कहा कि यह एक शानदार पारी थी। श्रेयस अय्यर क्लासिक क्रिकेट शॉट्स खेलकर शुरुआत की। वह क्रीज पर ज्‍यादा नहीं घूमते। वह गेंद को वहीं मारते हैं, जहां उसे जाना चाहिए, जो आम तौर पर बैटिंग की कला है। अय्यर जिस तरह से चेज के दौरान स्पिन पर हावी रहे, उससे फिंच खास तौर पर इम्प्रेस हुए।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि वह स्पिन के खिलाफ कितने खतरनाक हैं और उन्होंने इस गेम में इसे एक नए लेवल पर पहुंचा दिया। उनके कुछ शॉट्स से बल्ले से निकली आवाज जबरदस्त थी।

'वह बाकियों से एक क्लास ऊपर'

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने कहा कि पंजाब के कैंपेन को देखते हुए यह शतक और भी अहम हो गया, क्योंकि फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि उनके पहले आईपीएल शतक पर बहुत खुश हूं। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन वह बाकियों से एक क्लास ऊपर थे।

दरअसल, प्रियांश आर्या के गोल्डन डक पर आउट होने और उसके तुरंत बाद कूपर कोनोली के आउट होने के बाद पंजाब शुरू में ही मुश्किल में पड़ गया था। 197 रन के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर के अंदर टीम का स्कोर 22/2 हो गया था। यहां से सारा प्रेशर अपने ऊपर लिया चेज का रुख बदल दिया।

'मुश्किल सिचुएशन में आकर खुद पर काबू पाना आसान नहीं'

फिंच ने आगे कहा कि आप देख सकते हैं कि अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की स्थिति में लाना उनके लिए क्या मायने रखता था। ये ऐसे गेम हैं, जिनका आप हिस्सा बनना चाहते हैं। ये ऐसे गेम हैं, जहां आपके लीडर्स को खड़े होने की जरूरत होती है और श्रेयस ने इस गेम में ठीक यही किया। उन्‍होंने कहा कि मुश्किल सिचुएशन में आकर खुद पर काबू पाना आसान नहीं था।