क्रिकेट

‘ये क्या बकवास है’, जब लीक हो गई विराट कोहली की सीक्रेट मीटिंग, टीम के साथी खिलाड़ी का खुलासा

Jordan Cox secret meeting with Virat Kohli: विराट कोहली के साथ RCB में खेलने वाले जॉर्डन कॉक्‍स ने एक बड़ा खुलासा किया है। कॉक्‍स ने बताया कि लंदन में कोहली के साथ अपनी मीटिंग को गोपनीय रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी किसी ने उनकी फोटो खींच ली, जिससे वह हैरान रह गए।
2 min read
Jul 11, 2026
Jordan Cox secret meeting with Virat Kohli
विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IS_Net)

Jordan Cox secret meeting with Virat Kohli: भारतीय रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे इंटरनेशनल सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्‍होंने आईपीएल 2026 में 600 से अधिक रन बनाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्‍सा नहीं ले सके। अब पूरी तरह से फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। उम्‍मीद है कि वह इंग्‍लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को सीरीज का पहला वनडे खेलेंगे। इस मैच से पहले इंग्लैंड के बल्‍लेबाज और आरसीबी में उनके साथी खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स ने लंदन में कोहली के साथ मीटिंग को लेकर चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है।

'मीटिंग को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया'

कॉक्स ने बताया कि पिछले महीने लंदन में विराट कोहली से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्‍होंने बताया कि हम दोनों मीटिंग को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया था, लेकिन फिर भी किसी ने तस्‍वीरें ले लीं, जिससे वे हैरान थे। क्‍योंकि मीटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं।

'मैं सोच में पड़ गया कि ये क्या बकवास है?

कॉक्‍स ने गार्जियन को बताया कि कोहली के लिए परेशान करने वाली बात यह थी कि लोग उन्‍हें बिना बताए पीछा कर रहे हैं। उस दौरान सैकड़ों लोग हमारे पास से गुज़रे, लेकिन कोई नहीं रुका, किसी ने कुछ नहीं किया। फिर, लगभग दो घंटे बाद कोहली ने मुझे टेक्स्ट मैसेज भेजकर पूछा कि क्या तुमने ये सारी फोटो देखी हैं? मैं सोच में पड़ गया कि ये क्या बकवास है?

उन्‍होंने आगे कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि लोग उसके निजी जीवन को सार्वजनिक करना चाहते हैं। जबकि वह बस छिपकर रहना चाहता है, मजे करना चाहता है और एक नॉर्मल जिंदगी जीना चाहता है। लेकिन, बदकिस्मती से यह हमेशा मुमकिन नहीं होता है।

आईपीएल के दौरान कोहली से मिले सपोर्ट की तारीफ की

25 वर्षीय कॉक्‍स ने आईपीएल के दौरान कोहली से मिले सपोर्ट और गाइडेंस को लेकर भी खूब तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि आईपीएल के दौरान मुझे जो बात सबसे खास लगी, वह यह है कि उन्होंने बतौर खिलाड़ी मुझे कितना समय दिया और जिसने इतना कुछ हासिल किया है, वह आम तौर पर कितना कुछ वापस देता है। कुछ लोग अपने खेल पर ध्यान देते हैं, लेकिन वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो हमेशा खुद की मदद करने से पहले दूसरों की मदद करना चाहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है।

Updated on:
11 Jul 2026 12:50 pm
Published on:
11 Jul 2026 12:50 pm
Also Read
View All