क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर बांग्लादेश की जीत के जश्न का वीडियो, भड़के जस्टिन हेड कोच लैंगर

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच हाल ही पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को बांग्लादेश की टीम ने 4-1 से जीता।
2 min read
justin_langer.png

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर एक वीडियो की वजह से नाराज हो गए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक कर्मचारी से उनकी बहस हो गई। दरअसल, कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की एक वेबसाइट पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों का एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ पिछले हफ्ते जीती सीरीज का जश्न मनाते दिख रहे हैं। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, लैंगर और आस्ट्रेलिया टीम के मैनेजर गेविन डोवी के बीच इस वीडियो को लेकर बहस हो गई। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच हाल ही पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को बांग्लादेश की टीम ने 4-1 से जीता।

स्टाफ के सदस्य पर भड़के लैंगर
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में टीम के मैनेजर डोवी ने ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल कर्मचारी के साथ इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि जब कर्मचारी नहीं माना तो मामला बढ़ गया और लैंगर स्टाफ के सदस्य पर भड़क गए। इस मामले में डोवी का कहना है कि बांग्लादेश टीम के गाने को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर पोस्ट करना अनुचित था। उनका कहना है कि कुछ खिलाड़ी इससे असहज थे। साथ ही डोवी ने कहा कि टीम के स्वस्थ माहौल में ईमानदार और स्पष्ट चर्चा भी शामिल है। फिर चाहे वो खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ या टीम से जुड़े अन्य लोगों के बीच हो, जैसा इस मामले में हुआ। उनका कहना है कि यहां नजरिए का अंतर था। साथ ही उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी भी ली।

ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
सीरीज के दौरान बांग्लादेश में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो डिजिटल आॅपरेटर मौजूद थे। वहीं इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। सीरीज के पांचवें और अंतिम टी-20 में ऑस्ट्रेलिया अपने अब तक के सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई। बांग्लादेश को इस मैच में 60 रनों से जीत मिली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया लगातार पांच टी20 सीरीज हार चुका है। उसने 21 में से सिर्फ छह मैच जीते हैं।

Updated on:
12 Aug 2021 04:38 pm
Published on:
12 Aug 2021 04:37 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक