29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, 110 रन पर पूरी टीम हो गई ढेर, इंग्लैंड ने कसा शिकंजा

England vs Pakistan 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।
2 min read
Google source verification
England Cricket Team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

England vs Pakistan 2nd Test Day 2 Update: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों का बुरा हाल जारी है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उसे पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त मिल गई है। पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए। ओली रॉबिंसन ने 4 विकेट चटकाए तो जोफ्रा आर्चर ने 3 और जोश टंग ने 2 विकेट हासिल किए।

ताश के पत्तों की तरह ढह गए पाकिस्तानी बल्लेबाज

पहली पारी में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 37.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई। सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने 102 गेंदों का सामना किया तो साउद शकील 16 गेंद टिक पाए। शान मसूद 1, अब्दुल्ला शफीक 5, बाबर आजम 8 और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर आउट हुए। इमाम-उल-हक इंजरी की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। उनकी जगह शान ने अवैस के साथ पारी की शुरुआत की थी।

तेज गेंदबाजों ने मचाया गदर

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने 13 ओवर में 11 रन देकर 4, जोफ्रा आर्चर ने 11.2 ओवर में 26 रन देकर 3 और जोश टंग ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। इन तीन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की वजह से ही इंग्लैंड पहली पारी में 180 रन की बड़ी बढ़त ले सकी। इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 248 रन से की। गस एटकिंसन और जोश टंग की जोड़ी ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 290 तक पहुंचाया। एटकिंसन 46 गेंदों पर 45 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। टंग 48 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

पहले दिन टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 77 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 200 का आंकड़ा शायद पार न करे, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉर्डन कॉक्स ने 55 और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 61 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला था। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास सबसे सफल रहे। उन्होंने 20 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद अली ने 22 ओवर में 86 रन देकर 3 विकेट लिए। खुर्रम शहजाद और अली उस्मान को 1-1 विकेट मिला।