क्रिकेट

Kane Williamson एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा औसत वाले, सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी छोड़ा पीछे

Kane Williamson Test Record: केन विलियमसन ने शुक्रवार को अचानक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेकर फैंस को चौंका दिया। वह टेस्‍ट क्रिकेट में 10 हजारी बनने से कुछ ही दूर थे, लेकिन उन्‍होंने इसकी भी परवाह नहीं की। हालांकि जाते-जाते वह कई ऐसे रिकॉर्ड बना गए, जिनके लिए हमेशा उन्‍हें याद किया जाएगा।

2 min read
Jun 12, 2026
Kane Williamson Test Record
शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते केन विलियमसन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

Kane Williamson Test Record: केन विलियमसन ने 16 साल लंबे करियर के बाद अचानक शुक्रवार को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। न्‍यूजीलैंड के इस पूर्व कप्‍तान और दिग्गज बल्लेबाज कीवी टीम के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। यूं तो उन्‍होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, लेकिन संन्‍यास तब जाकर लिया जब वह टेस्‍ट क्रिकेट की बुलंदियों पर थे। एक्टिव टेस्‍ट क्रिकेटरों में वह सबसे ज्‍यादा औसत वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वहीं, 100 से ज्‍यादा टेस्‍ट खेलने के बाद सबसे ज्‍यादा औसत के मामले में उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी पीछे छोड़ दिया।

एक्टिव टेस्‍ट क्रिकेटरों में दूसरे सबसे ज्‍यादा औसत वाले खिलाड़ी

बता दें कि 2010 में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले केन विलियमसन ने अपने करियर में कुल 110 मैचों की पारियों में 33 शतक और 38 अर्धशतक के साथ कुल 9515 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 54.06 का रहा, जो एक्टिव क्रिकेटरों में दूसरा सबसे ज्‍यादा है। इस मामले में ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ 10763 रन और 56.05 के औसत के साथ शीर्ष पर हैं।

इंग्‍लैंड हैरी ब्रूक तीसरे स्‍थान पर हैं, जो 53.90 के औसत से 3234 रन बना चुके हैं। जबकि इंग्‍लैंड के महान खिलाड़ी जो रूट चौथे पायदान पर हैं, जो 50.73 के औसत के साथ 13952 रन बना चुके हैं। इस मामले पांचवें नंबर पर भारतीय ओपनर यशस्‍वी चौथें नंबर पर हैं। वह 48.75 के औसत से 2535 रन बना चुके हैं।

सचिन और द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे

विलियमसन ने 54.06 के औसत के साथ अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की है। इस मामले में उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्‍होंने करियर में 100 ज्‍यादा टेस्‍ट मैच खेलकर टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। इस मामले में सिर्फ तीन क्रिकेटर हैं, जिनका 100 से ज्‍यादा टेस्‍ट में औसत विलियमसन से ज्‍यादा था।

सबसे ज्‍यादा औसत के साथ संन्‍यास लेने वाले खिलाड़ी (100 से ज्‍यादा टेस्‍ट में)

रैंकखिलाड़ीमैचरनऔसत
1कुमार संगकारा13412,40057.40
2स्टीव स्मिथ12310,76356.05
3जैक कैलिस16613,28955.37
4केन विलियमसन1109,51554.06
5सचिन तेंदुलकर20015,92153.78
6ब्रायन लारा13111,95352.88
7जावेद मियांदाद1248,83252.57
8राहुल द्रविड़16413,28852.31
Published on:
12 Jun 2026 06:21 pm