क्रिकेट

भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा ये इमोशनल नोट

-37 वर्षीय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेला है।-वनडे में उनका आखिरी मैच 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहा।-विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 8:16 PM IST
vinay_kumar.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज तथा रणजी में कर्नाटक की कप्तानी करने वाले विनय कुमार (Vinay Kumar) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास (retirement) लेने की घोषणा की। 37 वर्षीय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेला है। वनडे में उनका आखिरी मैच 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहा। रणजी ट्रॉफी में उनकी कप्तानी में कर्नाटक ने 2013-14 और 2014-15 में दो बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा, दावेनगेरे एक्सप्रेस जो 25 वर्षो से चल रही थी और उसने क्रिकेट के कई स्टेशनों को पार किया, वो आज उस स्टेशन पर पहुंच गई जिसे रिटारमेंट कहते हैं। उन्होंने लिखा, यह आसान फैसला नहीं था। हालांकि, हर एक खिलाड़ी के जीवन में एक दिन ऐसा आता है जहां उसे यह निर्णय लेना पड़ता है। मैं विनय कुमार अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।

कुमार ने 2004 में रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल के खिलाफ कर्नाटक के लिए खेलते हुए अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी। अपने 17 साल के लंबे प्रथम श्रेणी कॅरियर में उन्होंने 139 मैचों में 22.44 के औसत से 504 विकेट लिए।

कुमार ने आईपीएल के 11 सत्र भी खेले। वह कोच्चि टस्कर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले। उन्होंने आईपीएल में 105 विकेट झटके। वनडे में कुमार ने 38 विकेट और टी20 में 10 विकेट लिए। अपने एकमात्र टेस्ट में उन्होंने एक विकेट लिया।

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज