क्रिकेट

पाकिस्तान की कश्मीर प्रीमियर लीग को मान्यता देने के पक्ष में नहीं बीसीसीआई, आईसीसी को लिखा पत्र

बीसीसीआई ने आईसीसी से पाकिस्तानी की कश्मीर प्रीमियर लीग को मान्यता नहीं देने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगाए दखल देने के आरोप।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2021, 9:16 PM IST
bcci_vs_pcb.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में कश्मीर प्रीमियर लीग (Kashmir Premier League) का आयोजन करा रहा है। यह लीग 6 अगस्त से शुरू होगी और 17 अगस्त तक चलेगी। लेकिन इससे पहले बीसीसीआई और पीसीबी के बीच खूब खिंचतान चल रही है। बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर इस लीग को मान्यता नहीं देने का अनुरोध किया है। वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई पर दखल देने के आरोप लगाए हैं।

केपीएल से दूर रहने की दी थी सलाह
मॉन्टी पनेसर ने बताया कि बीसीसीआई ने उन्हें केपीएल से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'मैं अगर कश्मीर प्रीमियर लीग में खेला तो शायद मुझे भारतीय विजा नहीं मिलेगा। भारत में मेरा परिवार और दोस्त रहते हैं। ऐसे में मेरे लिए उनसे मिलना ज्यादा अहम है। इसलिए मैं कश्मीर प्रीमियर लीग में नहीं खेल रहा।’

इंग्लैंड और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ले रहे हैं हिस्सा
कश्मीर प्रीमियर लीग का आयोजन 6 अगस्त से लेकर 17 अगस्त के बीच होना है। पीसीबी की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें मैट प्रायर, हर्षल गिब्स, तिलकरत्ने दिलशान, ओवैस शाह जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मॉन्टी पनेसर ने अपना नाम वापस ले लिया है। लीग में हिस्सा ले रही टीमों का नाम ओवरसीज वॉरियर्स, मुजफ्फराबाद टाइगर्स, रावलकोट हॉक्स, बाग स्टालियन, मीरपुर रॉयल्स और कोटली लायंस है।

Published on:
Also Read
View All
ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान

तिलक वर्मा या ऋतुराज गायकवाड़: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में किसे मिलेगा टीम इंडिया में मौका?