क्रिकेट

Most Runs in T20 Cricket: कायरन पोलार्ड ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बन गए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Pollard Breaks Chris Gayle Record: वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया, जबकि कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

2 min read
Jun 21, 2026
Vaibhav Suryavanshi, Kieron Pollard
कायरन पोलार्ड और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

T20 Cricket Record: रविवार को क्रिकेट इतिहास के कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए, तो कई नए रिकॉर्ड भी बन गए। वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया, तो वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर कयारन पोलार्ड सबसे आगे निकल गए।

पहले सूर्यवंशी की आई आंधी

दांबुला में खेले जा रहे ट्राई-नेशन ए सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक ठोककर लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाया था।

सूर्यवंशी ने भारत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। सरफराज खान ने 2025 में 15 गेंदों में अर्धशतक ठोककर रिकॉर्ड बनाया था। सरफराज ने अभिजीत काले के 1995 में बनाए गए 16 गेंदों में अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ा था। हालांकि सूर्यवंशी की पारी 94 रन पर समाप्त हो गई।

पोलार्ड ने बदला टी20 का इतिहास

इसके ठीक बाद 39 वर्षीय वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट का इतिहास बदल दिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 463 मैचों में 14,562 रन बनाए थे। पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेलते हुए शतक ठोका और एमआई न्यूयॉर्क को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि नया इतिहास भी रच दिया। उन्होंने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 4 छक्के लगाए।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की टीम के 64 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड और कीरोन पोलार्ड ने मोर्चा संभाला। बाद में मोनांक पटेल के साथ मिलकर पोलार्ड ने टीम को जीत दिला दी।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचरनदेशऔसतस्ट्राइक रेट
कायरन पोलार्ड73514582वेस्टइंडीज31.65144.75
क्रिस गेल46314562वेस्टइंडीज36.22150.96
एलेक्स हेल्स52814445इंग्लैंड29.91144.51
जोस बटलर51014371इंग्लैंड35.05146.38
डेविड वॉर्नर43914284ऑस्ट्रेलिया37.29140.77
विराट कोहली43014218भारत42.44135.88
शोएब मलिक55713571पाकिस्तान35.99127.24
जेम्स विंस47713249इंग्लैंड31.69135.91
रोहित शर्मा47212531भारत30.94135.64

पोलार्ड के नाम 552 मैचों में 14,482 रन हैं और वह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं क्रिस गेल 14,562 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 14,445 रनों के साथ तीसरे, जोस बटलर 14,371 रनों के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 14,284 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के विराट कोहली 14,218 रन बना चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा के नाम 12,531 रन दर्ज हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 12,493 रन बना चुके हैं।

Updated on:
21 Jun 2026 01:44 pm
Published on:
21 Jun 2026 12:01 pm