क्रिकेट

‘स्कॉच, बीयर, मटन, 3 सिगरेट के डब्बे…; कीर्ति आज़ाद ने 1983 वर्ल्ड कप जीत की पार्टी के वायरल बिल को लेकर किया पोस्ट

वायरल बिल को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उस विश्व कप विजेता टीम के सदस्य किर्ति आजाद ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। वायरल बिल में दावा किया गया था कि 25 जून 1983 को लॉर्ड्स पर वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम लंदन के ग्रोसवेनर होटल में जश्न मना रही थी।

2 min read
May 21, 2026
किर्ति आजाद ने इस वायरल बिल को फर्जी बताया (Photo - kirti Azad/ X)

Kirti Azad debunks viral 1983 World Cup Bill: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार 1983 में महान ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे सुनहरा पल था। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कथित होटल बिल तेजी से वायरल हो रहा है, यह बिल वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के जश्न का बताया जा रहा है। वायरल बिल में स्कॉच, बीयर, मटन, प्रॉन और महंगी शैंपेन का जिक्र दिखाया गया, साथ ही इसमें कपिल देव का सिग्नेचर भी है।

इस बिल को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उस विश्व कप विजेता टीम के सदस्य किर्ति आजाद ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। वायरल बिल में दावा किया गया था कि 25 जून 1983 को लॉर्ड्स पर वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम लंदन के ग्रोसवेनर होटल में जश्न मना रही थी। बिल में मोएट शैंपेन, स्टेक डिनर, व्हिस्की, बीयर और डनहिल सिगरेट जैसी चीजें शामिल बताई गई हैं, बिल की कुल रकम 764 पाउंड बताई गई है। इसे देखकर कई लोग नॉस्टैल्जिक हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

CSK Qualification Scenario: चेन्नई को खुद जीतने के बाद भी इन 3 टीमों के भरोसे रहना पड़ेगा, समझिए प्लेऑफ का पूरा गणित

किर्ति आजाद ने इस बिल को फर्जी बताया

किर्ति आजाद ने इस बिल को फर्जी बताते हुए लिखा, "यह बिल फेक है। सोशल मीडिया पर खूब घूम रहा है। हम लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बगल वाले वेस्टमोरलैंड होटल में ठहरे थे। 25 जून को जीत के बाद पूरी रात सेलिब्रेशन चला और 26 जून की सुबह तक चलता रहा। हम ग्रोसवेनर होटल गए ही नहीं थे। कपिल देव का सिग्नेचर भी फर्जी है।” किर्ति आजाद ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम ने उस यादगार रात वेस्टमोरलैंड होटल में ही पार्टी की और पूरा जश्न वहीं मनाया था।

1983 की वह ऐतिहासिक शाम

25 जून 1983 को लॉर्ड्स के मैदान पर कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने क्रिकेट की सबसे ताकतवर टीम वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था। अंडरडॉग मानी जाने वाली इस टीम ने दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज का दबदबा तोड़ दिया और भारतीय क्रिकेट की दिशा ही बदल दी। इस जीत ने न केवल भारत में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाया, बल्कि विश्व क्रिकेट का केंद्र भारत की ओर शिफ्ट होने की शुरुआत भी की।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली और RCB को इस धाकड़ हॉकी स्टार ने दिया खुला चैलेंज, कहा- दम है तो हमारे साथ ट्रेनिंग करके बताओ!’
Published on:
21 May 2026 04:40 pm
Also Read
View All