क्रिकेट

KKR vs LSG: केकेआर की प्‍लेइंग 11 में आज होगी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की वापसी, इन दो का कटेगा पत्ता!

KKR vs LSG Playing 11 Prediction: केकेआर आज गुरुवार को एलएसजी के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपना चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे दो बदलाव के साथ उतर सकते हैं।

2 min read
Apr 09, 2026
Matheesha Pathirana joins KKR
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

KKR vs LSG Playing 11 Prediction: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का शुरुआती अभियान बेहद खराब रहा है। वह अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह जीत के इरादे से उतरेगी। ऐसे में इस टीम में दो बदलाव हो सकते हैं। इस टीम के लिए सबसे अच्‍छी बात ये है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होने वाले मैच से गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी है। इससे केकेआर को टीम चुनने में और अधिक लचीलापन मिलेगा।

सुनील नरेन खेलेंगे!

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं। केकेआर की ये स्पिन जोड़ी 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में नहीं खेली थी। नरेन बीमार थे। फ्रैंचाइजी ने पुष्टि की है कि अब उनकी तबीयत काफी बेहतर है और उन्होंने तब से दो बार अभ्यास भी किया है। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की है।

वरुण चक्रवर्ती पर संशय

वहीं, वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण टीम से बाहर थे। हालांकि, कुछ लोगों का मानना था कि चक्रवर्ती को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किया गया है। अगर यह मान लिया जाए कि स्पिनर सचमुच चोटिल थे, जैसा कि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा था, तो उम्मीद नवदीप सैनी उनकी जगह लेंगे। पिछले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। अगर वह पूरी तरह फिट हैं, तो केकेआर को उनका साथ देना चाहिए।

वरुण की खराब फॉर्म का सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है, लेकिन उससे पहले तक वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे और केकेआर के लिए उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि वह एलएसजी के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट हों। उन्‍हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अभिषेक का कैच पकड़ते समय बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई थी। उन्‍होंने अभ्‍यास सत्र में गेंदबाजी का अभ्‍यास किया है।

LSG के खिलाफ KKR की संभावित प्लेइंग XI

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, और ब्लेसिंग मुजरबानी।

Published on:
09 Apr 2026 03:50 pm