क्रिकेट

IPL 2020: धोनी ने ​मावी का अद्भुत कैच लपकर आईपीएल में रचा नया इतिहास, वीडियो वायरल

आईपीएल 2020 (IPl 2020) के 21वें मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennia Super Kings), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के हाथों 10 रनों से हार गई। इस मैच में धोनी (MS Dhoni) ने शिवम मावी (Shivam Mavi) का एक कमाल का कैच पकड़कर अपनी फिटनेस से जुड़े सवालों पर खुद को साबित कर दिखाया....
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 9:51 AM IST
ms_dhoni-2.jpg

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र धोनी ने हवा में छलांग लगाते हुए शिवम मावी का ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। भले ही धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी कमाल की है। विकेट के पीछे धोनी आईपीएल में कमाल के कैच पकड़ रहे हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी धोनी ने इस सिलसिले को जारी रखा और आखिरी ओवर में अपने राइट साइड की तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा।

हैरान रह गए शिवम मावी
केकेआर के आखिरी ओवर में ब्रावो ने बल्लेबाज शिवम मावी को फुल लैंथ की ऑफ स्टंप से बाहर की तरफ गेंद फेंकी। इस गेंद पर मावी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेट के पीछे की तरफ गई। धोनी ने इस तरह के कैच के लिए पहले खुद राइड हैंड का ग्लव्स उतारकर तैयार रखा था। जैसे ही गेंद आई पहले माही ने उसे छलांग लगाते हुए रोक लिया और फिर हवा में डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा। इस कैच को देखकर केकेआर के बल्लेबाज शिवम मावी भी को विश्वास नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
धोनी के द्वारा लिए गए इस अद्भुत कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है। इस कैच को लेकर धोनी ने न सिर्फ अपनी सूझ बूझ दिखाई, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि आज भी उनकी फिटनेस कमाल की है।

बने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर
मावी का शानदार कैच पकड़ने के साथ ही धोनी ने आईपीएल में एक इतिहास भी रच दिया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का 103 कैच का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ धोनी ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 100 से ज्यादा कैच पकड़े हैं।

टीम को नहीं दिला सके जीत
भले ही धोनी ने कितना भी शानदार कैच पकड़ा हो, लेकिन वह केकेआर के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। पहले खेलते हुए केकेआर ने चेन्नई को 168 रन की चुनौती दी थी, जिसके जवाब में सीएसके 5 विकेट पर 157 रन ही बना पाई और 10 रनों के अंतर से हार गई।

Published on: