क्रिकेट

केएल राहुल ने T20 में 2000 रन पूरे किए और नाम की ये खास उपलब्धि

IND vs AUS: भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। याब वह भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
less than 1 minute read
Sep 20, 2022
KL Rahul
KL Rahul

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच T20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। और इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि इस मैच में केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है जिसके बदौलत वह भारत की तरफ से T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अब इस लिस्ट में केएल राहुल से आगे पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा मौजूद हैं

केएल राहुल ने हासिल की ये खास उपलब्धि:

मोहाली में खेले जा रहे पहले टी-20 में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 55 रनों की शानदार पारी खेली और 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इस पारी में जैसे ही राहुल ने 37 रन बनाए वैसे ही उन्होंने भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले टीम इंडिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। राहुल के कुल रन अब 2018 है जबकि उनसे आगे विराट कोहली (3586 रन) और रोहित शर्मा (3631) मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 2 बल्लेबाज

वहीं केएल राहुल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर नजर डालें तो भारत के लिए साल 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ T20 डेब्यू करने वाले राहुल ने अब तक टीम इंडिया के लिए 62 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.57 की औसत से 2018 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 18 अर्धशतक निकले, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 141.32 का रहा। टी20 में राहुल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 110 रन है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसे करनी चाहिए ओपनिंग कोहली या राहुल?

Updated on:
20 Sept 2022 09:35 pm
Published on:
20 Sept 2022 09:35 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान