क्रिकेट

IND vs AFG: केएल राहुल ने जड़ा 12वां टेस्ट शतक, सुनील गावस्कर, मुरली विजय और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में हुए शामिल

केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह 12 शतक है। अफ़गानिस्तान छठी ऐसी टीम है जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज यह उनका 11वां शतक है।

2 min read
Jun 06, 2026
KL Rahul century
केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक लगाया (Photo- IANS)

KL Rahul century, India vs Afghanistan, One-off Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राहुल ने 165 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए।

बतौर सलामी बल्लेबाज 11 शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह 12 शतक है। अफ़गानिस्तान छठी ऐसी टीम है जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज यह उनका 11वां शतक है। इसी के साथ वे महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, मुरली विजय और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वे भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 10 से ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले गावस्कर 203 पारियों में 33 शतक, सहवाग 168 पारियों में 22 शतक और मुरली विजय ने 100 पारियों में 11 शतक जड़े थे।

भारत के लिए टेस्ट ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक

33 - सुनील गावस्कर (203)
22 - वीरेंद्र सहवाग (168)
12 - मुरली विजय (100)
11 - केएल राहुल (101)*

केएल राहुल का फ़र्स्ट क्लास रिकॉर्ड

यह लगातार तीसरी बार है, जब राहुल शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए हैं। अपनी पारी का तीसरा रन लेते ही उन्होंने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में 9,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने 121वें मैच की 210वीं पारी में लगभग 46 की औसत से हासिल किया है। अब तक उनके बल्ले से 26 शतक और 42 अर्धशतक निकल चुके हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 337 रन रहा है।

केएल राहुल का अंतरराष्ट्रीय करियर

राहुल ने अपना टेस्ट करियर साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था। अब तक उन्होंने 68 टेस्ट मैचों की 119 पारियों में 4,153 रन बना लिए हैं। टेस्ट में उनकी औसत 36 से अधिक रही है, जिसमें 12 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 199 रन है। घरेलू सरजमीं पर भी उन्होंने 25 मैचों की 40 पारियों में तीन शतकों की मदद से 1,500 से अधिक रन जमा किए हैं।

Updated on:
06 Jun 2026 03:58 pm
Published on:
06 Jun 2026 03:52 pm
Also Read
View All
वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स, आयरलैंड और इंग्लैंड तीनों सीरीज के लिए टीम में मिली जगह, क्या प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह?

सूर्यकुमार यादव का T20 टीम से कटा पत्ता, वैभव सूर्यवंशी की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए कप्तान

‘मैं नहीं चाहता कि वैभव सूर्यवंशी का टी20 टीम में सेलेक्शन हो’, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने क्यों कही ये बात

वर्ल्डकप 2023 के नेट बॉलर ने को मिली टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह, कौन है मानव सुथार? जो रोहित-विराट को भी कर चुका परेशान

भारत की टी20 टीम में कभी नहीं लौटेंगे शुभमन गिल! मोहम्मद कैफ ने इसके पीछे की बताई असली वजह