क्रिकेट

WTC Final से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में राहुल ने जडेजा की गेंद पर लगाया लंबा सिक्स

न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) मुकाबले से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच (Intra Squad Match) में राहुल (KL Rahul) ने लगाया गगनचुंबी सिक्स। बीसीसीआई ने किया वीडियो।
2 min read
Jun 13, 2021
kl_rahul.jpg

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच 18 से 22 जून के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Champaiship) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय टीम अभी साउथप्टन में इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। यह मुकाबला शुक्रवार को शुरू हुआ है और पहला दिन ऋषभ पंत और इशांत शर्मा के नाम रहा था। दूसरे दिन केएल राहुल (KL Rahul) छा गए हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने दूसरे दिन का वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें राहुल बाहर निकलकर जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंंद पर सिक्स लगाते नजर आ रहे हैं।

ओपनिंग पार्टनरशिप के लिए लगी होड़
बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किए हैं उसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋद्धिमान शाह भी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लंबा सिक्स लगाते दिख रहे हैं। डब्ल्यूटीसी के फाइनल में रोहित शर्मा का खेलना तय है। दूसरे ओपनर के तौर पर भारत के पास केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल के बीच होड़ लगी है। शुक्रवार को 135 गेंदों में 85 रन की पारी खेलकर गिल पहले ही अपना दावा ठोक चुके हैं। वह पिछले काफी समय से जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

पंत के चलते शाह का खेलना मुश्किल
वहीं दूसरी और ऋषभ ने प्रैक्टिस मैच में शुक्रवार को 94 गेंदों में 121 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। ऐसे में शाह को मौका मिलने के चांस कम ही हैं। तीसरे नंबर चेतेश्वर पुजारा, चौथे नंबर को कोहली और पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे का खेलना लगभग तय हैं।

कोहली ने किया गेंदबाजी का अभ्यास
शुक्रवार को बीसीसीआई ने कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिसमें अभ्यास मैच में कप्तान बनाम कप्तान में विराट कोहली, केएल राहुल को गेंदबाजी करते नजर आए थे। बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछते हुए स्ट्रेट ड्राइव, डिफेंस और एलबीडब्ल्यू तीन विकल्प भी दिए थे।

Updated on:
13 Jun 2021 06:35 pm
Published on:
13 Jun 2021 04:32 pm
Also Read
View All
Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 272 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत