इन खिलाड़ियों का चयन ना होने पर उठाए सवाल
चोपड़ा ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर कई उन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो टीम में जगह बनाने से चूक गए। इन खिलाड़ियों में जयदेव उनादकट, शेल्डन जैक्सन, जलज सक्सेना, सिद्धार्थ कौल, मंदीप सिंह और राहुल तेवतिया के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा 13 जुलाई से शुरू होगा।