
नई दिल्ली। यूं तो आप भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैदान पर बाए हाथ से बल्लेबाजी करते देखते ही होंगे। लेकिन कोहली अक्सर कुछ ऐसे असाधारण कामों को अंजाम दे जाते है, जो उनके फैंस के लिए मजेदार हो जाता है। कोहली ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही काम किया है। कोहली ने राइट हैंड से बल्लेबाजी करने की बजाए लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करने लगे। हालांकि इस प्रयास में सफल नहीं हो सके। लेफ्ट हैंड के खेलने की कोशिश में वे गिर भी गए।
क्या है पूरा माजरा
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आउटफील्ड गीली होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द कर दिया गया। इस तरह से 3 मैचों की यह श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर ख़त्म हुई। इस मैच को देखने के लिए काफी लोग स्टेडियम में पहुंचे थे, तो टीम इंडिया ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। टीम के स्टार बल्लेबाज कोहली, धोनी, हार्दिक, रोहित मैदान पर उतरे। साथ ही वे लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करने का अभ्यास भी किया।
दर्शकों की मायूसी को किया कम
टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टेडियम में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे और क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा इंटरटेन विराट कोहली ने किया। कप्तान विराट की बल्लेबाजी के बारे में तो आप जानते हैं, वैसे तो वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन वह मैदान पर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान वो मैदान पर धड़ाम से गिर भी पड़े। बता दें कि विराट के अलावा, महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा ने भी बाएं हाथ की बल्लेबाजी पर हाथ आजमाया।
अब कीवियों से होगी भिड़त
इसके अलावा सभी क्रिकेटरों ने फुटबॉल भी खेला। मैच भले ही ना हुआ हो लेकिन दर्शको ने इस नज़ारे का भरपूर लुफ्त उठाया। इंडियन क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर धोनी, रोहित शर्मा की फोटो भी शेयर की गई है। भारत अब अगला मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेलेगा। 3 एकदिवसीय और 3 टी-20 मैचों के लिए कीवी टीम भारत आ चुकी हैं।