KKR vs SRH, IPL 2026: आमतौर पर ईडन गार्डन की पिच बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है। यहां की सतह पर अच्छी उछाल और तेज़ी मौजूद है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सुविधा मिलती है। स्क्वेयर बाउंड्री छोटी होने से बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं।
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Pitch and Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का छठा मुकाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा।
कोलकाता की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद के लिए यह मुक़ाबला आसान नहीं होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर को मुंबई इंडियंस (MI) ने तो हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धूल चटाई थी। ऐसे में आईए इस मैच से पहले एक नजर ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
ईडन गार्डन्स में यह इस सीजन का पहला मुक़ाबला है। आमतौर पर यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है। खासकर शुरुआत में बल्लेबाजों को अच्छा बाउंस और ट्रू पेस मिलता है। यहां की सतह पर अच्छी उछाल और तेज़ी मौजूद है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सुविधा मिलती है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और बाउंस मिल सकता है, लेकिन गेंद जैसे-जैसे पुरानी होती है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।
स्क्वेयर बाउंड्री छोटी होने से बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं। आईपीएल में औसत पहली पारी का स्कोर 170-185 के आसपास रहता है। मैच आगे बढ़ने पर पिच थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे मिडिल ओवर्स और डेथ में स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज़्यादा सफलता मिली है, ड्यू का असर शाम के मैचों में काफी होता है। जिससे जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल होता जाएगा। इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने केकेआर के खिलाफ टी20 इतिहास की 262 रनों की सबसे सफलरनचेज को अंजाम दिया था। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने यहां 42 मैच जीते हैं। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए 57 बार टीमों ने जीत हासिल की है।
2 अप्रैल को कोलकाता का मौसम साफ रहेगा। दिन के समय वह का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है और उमस 32% तक रहेगी। मैच के दौरान हवा 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।