क्रिकेट

RCB के इस खिलाड़ी ने जीता पांचवा IPL टाइटल, जिस भी टीम से खेले आज तक नहीं हारे एक भी फ़ाइनल मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंड्या पांचवी बार आईपीएल चैम्पियन बने हैं। वे ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी हैं।

2 min read
May 31, 2026
गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरी बार जीता खिताब (photo - IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फ़ाइनल मुक़ाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से हराते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेलकर आरसीबी को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। विराट ने छक्का लगाकर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया।

17 साल तक आईपीएल खिताब का इंतजार करने वाली आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। दोनों मौकों पर रजत पाटीदार ही टीम के कप्तान रहे।

ये भी पढ़ें

Purple Cap IPL 2026: कगिसो रबाडा ने दूसरी बार जीती पर्पल कैप, मात्र एक विकेट से इतिहास रचने से चूके भुवनेश्वर कुमार

क्रुणाल पंड्या ने जीता पांचवा IPL खिताब

इसी के साथ आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंड्या पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बने हैं। वे ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी हैं। इससे पहले पंड्या ने 2025 में आरसीबी 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया है।

रोहित शर्मा ने जीती हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी

हालांकि क्रुणाल के नाम सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड नहीं है। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 2 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6-6 ट्रॉफी जीती है। ये दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और अंबाति रायुडू हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने से पहले 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए खिताब जीता था। वहीं रायुडू ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ मिलकर 6 ट्रॉफी जीती है।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

6- रोहित शर्मा, अंबाती रायडू
5 - क्रुणाल पंड्या, एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या
4- रवींद्र जड़ेजा, लसिथ मलिंगा

इन दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए क्रुणाल

क्रुणाल पंड्या के अलावा उनके भाई और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या, सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और एमआई के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने भी पांच - पांच ट्रॉफी अपने नाम की है।

बता दें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें

Orange Cap Winner IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 750 से ज्यादा रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप, ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
Updated on:
01 Jun 2026 12:00 am
Published on:
31 May 2026 11:56 pm
Also Read
View All