क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को तीखा ‘सेंड-ऑफ’ देने पर सोशल मीडिया में मचा बवाल, काइल जैमीसन पर भड़के लोग

Fiery Send off for Vaibhav Suryavanshi: जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में शुक्रवार रात काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद तीखा 'सेंड-ऑफ' दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसको लेकर जैमीसन पर निशाना साध रहे हैं।
2 min read
May 02, 2026
Fiery Send off for Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी को तीखा सेंड ऑफ देते काइल जैमीसन। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Fiery Send off for Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल का 43वां मुकाबला शुक्रवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं कि जब उनका सामना मिचेल स्‍टार्क से होगा तब क्‍या होगा? क्‍या वह जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्‍गज गेंदबाजों की तरह ही स्‍टार्क की भी धुनाई कर पाएंगे? लेकिन ऐसा हो न सका। क्‍योंकि इससे पहले ही काइल जैमीसन ने सूर्यवंशी को अपना शिकार बना लिया। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्‍होंने जिस तरह से 15 वर्षीय युवा को आउट करने के बाद तीखा 'सेंड ऑफ' दिया, उसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। लोग इसके लिए काइल पर हमला बोल रहे हैं।

पहली गेंद पर चौका तो दूसरी पर हुए आउट

दरअसल, सूर्यवंशी ने काइल जैमीसन की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा और इसके अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। न्यूजीलैंड के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज ने एक 'लो-डिपिंग फुल टॉस' गेंद फेंकी। क्रीज पर पीछे खड़े वैभव ने गेंद को नीचे से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले किनारे (अंडर-एज) से लगी और उनके पिछले पैड से टकराकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी।

जैमीसन का तीखा 'सेंड-ऑफ'

वैभव के आउट होते ही जैमीसन के साथ-साथ दिल्ली की पूरी टीम जोश से भर उठी। दूसरी ओर, सूर्यवंशी निराश दिखे और सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन की ओर लौटने लगे। इसी बीच जैमीसन ने उन्हें एक तीखा 'सेंड-ऑफ' भी दिया, जब उन्होंने इस युवा खिलाड़ी के ठीक सामने जाकर विकेट का जश्न मनाया।

जैमीसन पर निशाना

वैभव सूर्यवंशी को इस तरह जैमीसन का ये सेंड ऑफ देना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ यूजर्स ने इसको लेकर जैमीसन पर निशाना साधा है। यूजर्स का कहना है कि एक यूजर ने लिखा जैमीसन ब्रो एक 15 साल के बच्‍चे को इस तरह सेंड ऑफ करना ठीक नहीं है।

वह अभी सिर्फ़ 15 साल का है

एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि शांत हो जाओ जेमिसन, वह अभी सिर्फ़ 15 साल का है तो वहीं एक अन्‍य ने लिखा कि काइल जैमीसन… ज़रा आराम से… वह अभी सिर्फ़ 15 साल का है। उसे सेंड ऑफ देने की अपनी आदत पर जरा काबू रखो। यह बात तुम्हारे कमजोर ईगो के बारे में बहुत कुछ कहती है कि एक बच्चे के चौके ने तुम्हें इतना परेशान कर दिया।

Updated on:
02 May 2026 08:55 am
Published on:
02 May 2026 08:55 am