क्रिकेट

लाबुशाने ने लगाई दशक की पहली सेंचुरी, चार दशक से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम है यह ताज

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज Marnus Labuschagne इस समय जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच टेस्ट में चार शतक लगाए हैं।

less than 1 minute read
marnus labuschagne

सिडनी : मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने (Marnus Labuschagne ) ने शतक जड़ दिया। ऐसा करते ही उन्होंने पिछले चार दशक से चले आ रहे ऑस्ट्रेलियाई सिलसिले को बरकरार रखा। पिछले चार दशकों से हर बार कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ही अंतरराष्ट्रीय मैच में दशक का पहला शतक लगा रहा है। यह इस दशक का पहला टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।

पांच टेस्ट में चौथा शतक

लाबुशाने ने शतक बनाने के लिए 163 गेंदें खेली और इस दौरान आठ चौके और एक सिक्स लगाया। लाबुशाने का ये टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक है, जो उन्होंने पिछले पांच टेस्ट में लगाए हैं। इस शतक के दौरान लाबुशाने अपना स्ट्राइक रेट 60 के ऊपर रखा जो टेस्ट के लिहाज से काफी बड़ी बात है।

1990 से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ही लगा रहे हैं दशक का पहला शतक

आर्श्चयजनक यह है कि पिछले चार दशक से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ही दशक का पहला शतक लगा रहे हैं। 1990 के दशक में मार्क टेलर ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। वहीं 2000 के दशक में यह ताज ऑस्ट्रेलिया टीम के वर्तमान कोच और दिग्गज बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने शतक लगाया था, जबकि 2010 के दशक में माइक हसी ने यह कारनामा किया था और अब 2020 के दशक में मार्नस लाबुशाने ने शतक लगाकर इस सिलसिले को बरकरार रखा है।

Published on:
03 Jan 2020 01:44 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन