क्रिकेट

‘तुम जहरीले हो, जोकर हो, सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करो…’ , LSG के मालिक पर भड़के IPL के पूर्व कमिश्नर, BCCI की बैन करने की मांग

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ के मिली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपनी टीम के लिए जो पोस्ट किया था, उस पर ललित मोदी बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होंने बीसीसीआई से LSG को बैन करने की मांग की है।
2 min read
Apr 03, 2026
IPL 2026
मैच के बाद संजीव गोयनका को पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। (photo - BCCI)

Sanjiv Goenka, Lucknow Super Giant, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। ललित मोदी ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से टीम को बैन करने की मांग की है।

ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, "मैंने आपसे कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पूरी तरह से लूजर और सबसे बड़ा जोकर है। मैं उसके बर्ताव से सच में शर्मिंदा हूं। मैंने आईपीएल को फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बनाया था, न कि हर बार, हर साल ऐसा होने के लिए।"

मोदी ने कहा - गोयनका घमंडी जोकर है

उन्होंने लिखा, "अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता, तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की ओनरशिप हमेशा के लिए छीन लेता। वह पूरी तरह से घमंडी जोकर है। इसी मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी अनुबंध में एक क्लॉज है। बीसीसीआई इसे लागू करे, ईमानदारी सबसे ऊपर रहे। सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करना उन्हें बचने का तरीका नहीं है। फैंस और खिलाड़ी दोनों इसे याद रखेंगे।"

संजीव गोयनका को पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया

दरअसल, एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद संजीव गोयनका को पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इस घटना को फैंस और आलोचक गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़ कर देख रहे हैं। गोयनका को सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका से जुड़े मीम्स वायरल हो रहे हैं।

माइकल वॉन ने भी किया था कमेन्ट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था कि टूर्नामेंट में एक गेम हुआ है। इसकी कोई जरूरत नहीं है। हालांकि ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच क्या बात हुई, यह स्पष्ट नहीं है।,एलएसजी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सबकुछ ठीक होने का स्पष्टीकरण दिया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि आप जो कुछ भी देख रहे हैं वह सच नहीं है। यहां मैच के बाद की अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं, जब कैमरे कट नहीं करते।

लखनऊ की हार पर संजीव गोयनका ने दी प्रतिक्रिया

मैच के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ मतलब का बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे फैंस, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे। इस सीजन में लखनऊ की कहानी अभी लिखी नहीं गई है।"

Updated on:
03 Apr 2026 12:04 pm
Published on:
03 Apr 2026 12:04 pm