क्रिकेट

Lionel Messi Goat India Tour: कोलकाता में मेसी पर गुस्साए फैंस, बोतलें और कुर्सियां फेंकी

लियोनेल मेसी अभी Goat India Tour के तहत कोलकाता पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। लेकिन, उनके सॉल्ट लेक स्टेडियम से जल्‍द रवाना होने के चलते बवाल मच गया। गुस्‍साए फैंस ने स्टैंड से बोतलेें और कुर्सियां फेंकने शुरू कर दीं।
2 min read
Dec 13, 2025
leonel messi
लियोनेल मेस्सी के स्टेडियम से जाने के बाद फैंस ने फेंकी कुर्सियां (फोटो- ANI)

Lionel Messi Goat India Tour: दुनिया के महानतम फुटबॉलर में से एक लियोनेल मेसी अभी भारत के दौरे पर हैं। वह 12 दिसंबर देर रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। आज शनिवार यानी 13 दिसंबर से ही उनका 'गोट इंडिया टूर' शुरू हो गया। 2011 के बाद लियोनेल मेसी पहली बार भारत आए हैं। अपने इस दौरे पर वह कोलकाता के साथ-साथ हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे। मेसी ने कोलकाता में भारतीय अभिनेता शाहरुख खान से भी मुलाकात की और अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मेसी के फैंस गुस्साए, स्टैंड से फेंकी कुर्सियां

मेसी ने कोलकाता के लेक टाउन स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में वर्चुअली अपने स्टैचू का अनावरण किया, शाहरुख खान भी इसका हिस्सा रहे। इस स्टैचू को देखने हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद मेसी कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, लेकिन सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल मच गया। मेसी जल्‍द ही मैदान से चले गए और फैंन अपने आइडल को ठीक से देख भी नहीं पाए। इससे गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

'हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद'

मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में काफी कम समय के लिए रुके और वहां से चल दिए, जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया और उनका गुस्सा फूट पड़ा। एक फैन ने बताया कि वह सिर्फ 10 मिनट के लिए रुके, उसमें भी कई नेताओं और अन्य लोगों से घिरे रहे। इस वजह से हम उन्‍हें ठीक से देख भी नहीं पाए। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि वह कुछ देर ग्राउंड पर बिताएंगे, फ्री किक वगैरह लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बस आए और चले गए।

यहां बता दें कि लियोनेल मेसी अपने तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आज ही दोपहर 2 बजे के बाद हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

Updated on:
13 Dec 2025 04:20 pm
Published on:
13 Dec 2025 01:27 pm
Also Read
View All
Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी

AUS vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे कम स्कोर

AUS vs BAN: WTC टेबल टॉपर ऑस्ट्रेलिया टांय-टांय फिस्स, बांग्‍लादेश ने 129 के स्‍कोर पर आधी टीम को पवेलियन भेजा