क्रिकेट

रिंकू सिंह ने IPL में रचा इतिहास, बल्‍ले से गर्दा उड़ाने के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rinku Singh IPL Records: आईपीएल 2026 एलएसजी के खिलाफ रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए केकेआर को जीत दिलाई। उन्‍होंने न केवल बल्‍ले से रन बनाए, बल्कि फील्डिंग भी जबरदस्‍त की। इसके साथ ही वह जैक्‍स कैलिस और डेरिल मिचेल जैसे दिग्‍गजों क्‍लब में शामिल हो गए।
2 min read
Apr 27, 2026
Rinku Singh IPL Records
जीत का जश्‍न मनाते रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल। (फोटो सोर्स: IANS)

Rinku Singh IPL Records: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की है। केकेआर की इस जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्‍होंने बल्‍ले से ही नहीं, फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में इतिहास रच एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

रिंकू सिंह ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्‍कोर

रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली। ये उनका आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्‍कोर है। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। इनमें से लगातार चार छक्‍के उन्‍होंने आखिरी ओवर में लगाए। इसके साथ ही उन्‍होंने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए चार कैच भी पकड़े। इसके बाद सुपर ओवर में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत भी सुनिश्चित की।

IPL मैच में 50+ रन और 4+ फील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी

(83* रन, 4 कैच) - रिंकू सिंह (केकेआर बनाम एलएसजी) लखनऊ, 2026*

(56* रन, 4 कैच) - रियान पराग (आरआर बनाम आरसीबी) पुणे, 2022

(53 रन, 4 कैच) - जैक्स कैलिस (केकेआर बनाम डेक्कन) कोलकाता, 2011

(52 रन, 5 कैच) - डेरिल मिचेल (सीएसके बनाम एसआरएच) चेन्नई, 2024

IPL में अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज़्यादा हार

9 - दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, दिल्ली में (2013-15)
8 - डेक्‍कन, हैदराबाद में (2008-11)
8* - एलएसजी, लखनऊ में (2025-26)
7 - डेक्‍कन, हैदराबाद में (2011-12)
7 - पुणे वॉरियर्स, पुणे में (2012-13)

IPL की एक पारी में केकेआर के लिए चार फील्ड कैच

4 - जैक्स कैलिस बनाम डेक्कन, कोलकाता, 2011
4 - रिंकू सिंह बनाम जीटी, डीवाई पाटिल, 2022
4 - रिंकू सिंह बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2026*

ये भी जानें

  • IPL में केकेआर के लिए यह पांचवां टाई मैच है, जबकि एलएसजी के लिए यह पहला है।
  • IPL में मैच को टाई करने के लिए आखिरी गेंद पर छक्का लगाने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले मनीष पांडे (SRH) ने 2019 में वानखेड़े में हार्दिक पांड्या (MI) के खिलाफ ऐसा किया था। (MI ने सुपर ओवर जीता था)
  • केकेआर पांच टाई मैचों में शामिल रहा है और उसने दो बार सुपर ओवर जीता है। इसमें 2020 में अबू धाबी में एसआरएच के खिलाफ जीता गया आखिरी सुपर ओवर भी शामिल है।
Updated on:
27 Apr 2026 07:33 am
Published on:
27 Apr 2026 07:33 am