क्रिकेट

INDvSA : बिना कोई रन बनाए शतक पूरा करेंगे कोहली, जानें उन खास रिकॉडों को जिन पर आज लगा है दांव

सेंचुरियन का मैदान आज कई विराट रिकॉर्डों का गवाह बन सकता है। छठे मैच में धोनी, कोहली, रहाणे सहित कई दिग्गज रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं।

2 min read
ind vs sa

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने जबरदस्त फार्म में हैं। कोहली के बल्ले से लगातार रन निकल रह हैं। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में दो शतक सहित 429 रन बना चुके है। जो दक्षिण अफ्रीका में किसी भी कप्तान की ओर से किसी द्विपक्षीय सीरीज में बनाया गया सर्वाधिक रन है। इस सीरीज का अंतिम मैच आज खेला जाना है। सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क पर होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत 5-1 से करने की है। जबकि मेजबान टीम टी-20 सीरीज से पहले जीत हासिल कर अपना खोया हुआ मनोबल वापस करना चाहती है।

भारतीय टीम में बदलाव सभंव -
भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही 4-1 के अंतर से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में अंतिम मुकाबले में कप्तान कोहली बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकते है। इस दौरे के टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे को अभी तक एक भी मौका नहीं मिला है। ऐसे ही गेंदबाजी विभाग में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल अबतक बाहर ही बैठे रहे हैं। इन खिलाड़ियों में आज किसे अंतिम एकादश में जगह मिलता है, ये देखने वाली बात होगी।

कई बड़े रिकॉर्ड बनने के आसार -
इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बनने के प्रबल आसार है। भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी वन डे में 10,000 रन पूरे करने से महज 33 रनों की दूरी पर है। उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनके बल्ले से इस विराट रिकॉर्ड के बनने की संभावना पूरी है। वे ऐसा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज होंगे। साथ ही भारत के पहले और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बनेंगे।

कोहली पूरा कर सकते हैं शतक -
बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ कप्तान कोहली फिल्डिंग में भी पूरी जान लगा देते है। आज के मैच में विराट कोहली अपनी चुस्त फिल्डिंग के जरिए एक सेंचुरी लगा सकते है। दरअसल कोहली वनडे क्रिकेट में अब तक 98 कैच ले चुके हैं। अगर वो आज दो कैच और ले लेते हैं तो वो वनडे में कैचों का शतक भी पूरा कर लेंगे।

रहाणे तीन हजार रन पूरा करने के करीब -
मध्यम क्रम के स्टार बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे एकदिवसीय क्रिकेट में 3000 रन पूरा करने के करीब है। इस उपलब्धि को पाने के लिए रहाणे को 72 रनों की दरकार है। यदि रहाणे को मौका मिलता है, तो उनमें इस रिकॉर्ड को आज बनाने का पूरा माद्दा है।

चहल और यादव की जोड़ी -
कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने इस सीरीज में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। इन दोनों की जोड़ी अबतक 30 विकेट चटका चुकी है। जो भारतीय स्पिनरों का एक रिकॉर्ड है। आज के मैच में ये दोनों अपने रिकॉर्ड को और ऊंचाई प्रदान कर सकते हैं।

Updated on:
16 Feb 2018 12:07 pm
Published on:
16 Feb 2018 10:02 am
Also Read
View All
IND vs AFG: विराट कोहली की चोट को लेकर मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान, कहा – युवा खिलाड़ियों के पास क्षमता साबित करने का बड़ा अवसर

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

Kane Williamson एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा औसत वाले, सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी छोड़ा पीछे

Women’s T20 World Cup 2026: पहले ही मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नंबर 3 को लेकर बढ़ी चिंता, कोच ने दिया ये अजीब बयान

टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन के करीब आकार केन विलियमसन समेत इन चार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज