क्रिकेट

लंका प्रीमियर लीग के लिए घोषित हुईं टीमें, भारत के 2 धुरंधर खिलाड़ी हुए शामिल

मनप्रीत गोनी (manpreet gony) और मनविंदर बिस्ला (manvinder bisla) दोनों भारतीयों को लीग (Lanka Premier League ) की फ्रेंचाइजी कोलंबो किंग्स (Colombo Kings) ने अपने साथ जोड़ा है। लीग में पांच टीमें भाग ले रही हैं....
2 min read
Oct 20, 2020
manpreet_bisla_1.jpg

नई दिल्ली। मनप्रीत गोनी (manpreet gony) और मनविंदर बिस्ला (manvinder bisla) अगले महीने से शुरू होने जा रही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल LPL) के पहले संस्करण का हिस्सा होंगे। एलपीएल (Lanka Premier League) के निकाले गए ड्राफ्ट में लीग की पांच फ्रेंचाइजियों (Five franchises) ने दुनियाभर के खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल किया। गोनी (gony) और बिस्ला (bisla), दोनों भारतीयों को लीग की फ्रेंचाइजी कोलंबो किंग्स (Colombo Kings) ने अपने साथ जोड़ा है। लीग में पांच टीमें भाग ले रही हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गोनी (Bowler Gony) ने भारत के लिए अब तक दो वनडे मैच खेले हैं। इसमें एक उन्होंने हांगकांग के खिलाफ और दूसरा बांग्लादेश के खिलाफ खेला है।

44 साल के गोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 44 मैच खेले हैं। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बिस्ला ने अब तक 35 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 798 रन बनाए हैं। कोलंबो किंग्स ने इसके अलावा श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसिस और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपनी टीम में शामिल किया है।

एलपीएल की दूसरी टीम कैंडी टस्कर्स ने कुशल जेनिथ के अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और लियाम प्लेंकेट को अपनी टीम में शामिल किया है। तीसरी टीम गाले ग्लेडिएटर्स ने स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अपने साथ जोड़ा है। टीम ने मलिंगा के अलावा पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी और कोलिन इनग्राम को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

एलपीएल की चौथी टीम डांबुला हॉक्स ने दाशुन शनाका के अलावा डेविड मिलर और वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को अपने साथ जोड़ा है। जॉन लुइस इस टीम के कोच होंगे। वहीं, लीग की पांचवीं टीम जाफना स्टेलियंस ने थिसारा परेरा के अलावा डेविड मलान और वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में शामिल किया है।

लंका प्रीमियर लीग 21 नवंबर से शुरू होगी और यह 13 दिसंबर तक चलेगी। 23 मैचों की एलपीएल लीग रांगिरी डांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

Published on:
20 Oct 2020 02:35 pm
Also Read
View All
ENG W vs SA W: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया से होगा खिताबी मुकाबला

पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान