क्रिकेट

SA20: मिशेल मार्श, सैम कुरेन, और जो रूट बने मार्की प्लेयर, डु प्लेसिस समेत ये दिग्गज हुए रिलीज़ देखने पूरी लिस्ट

डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने पहले ही अपनी 19 खिलाड़ियों की टीम पूरी कर ली है। बाकी चार फ्रेंचाइजी में 7 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में 19 जगहें भरी जानी हैं।
3 min read
Aug 05, 2026
SA20 2026 Auction unsold players list
SA20 के पांचवें सीजन के लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। (Photo- SA20_League)

SA20 Pre-auction squads: दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के पांचवें सीजन के लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी टीमों ने नीलामी से पहले साइन किए गए खिलाड़ियों की सूची कन्फर्म कर दी है। इस लिस्ट में मिचेल मार्श, सैम करन, जो रूट, फिल साल्ट और जेसन होल्डर जैसे बड़े विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप से जुड़े मार्श

खिलाड़ियों की नीलामी अभी बाकी है, लेकिन डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने पहले ही अपनी 19 खिलाड़ियों की टीम पूरी कर ली है। बाकी चार फ्रेंचाइज़ियों में 7 अक्टूबर को होने वाली नीलामी में 19 जगहें भरी जानी हैं। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श तीन बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप से जुड़ने के बाद पहली बार SA20 में खेलेंगे। मार्श टीम की पहले से मजबूत बैटिंग लाइन-अप को और मजबूत करेंगे, जिसमें क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।

डरबन सुपर जायंट्स

डरबन सुपर जायंट्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया है। करन शुरुआती दो सीजन में एमआई केप टाउन के साथ खेलने के बाद लीग में वापसी कर रहे हैं। वे सुपर जायंट्स में अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर के साथ जुड़ेंगे। टीम में एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और सुनील नरेन भी शामिल हैं।

पार्ल रॉयल्स

पार्ल रॉयल्स ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को वापस बुलाया है और साथ ही अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी टीम में शामिल किया है।

प्रिटोरिया कैपिटल्स

पिछले सीजन की रनर-अप टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट के साथ फिल साल्ट को शामिल करके अपने टॉप ऑर्डर को मजबूत किया है। ये दोनों खिलाड़ी ‘द हंड्रेड’ में वेल्श फायर के लिए ओपनिंग करते हैं। टीम की बैटिंग लाइन-अप में पहले से ही शेरफेन रदरफोर्ड, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, डेवाल्ड ब्रेविस और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

अन्य बदलाव

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स प्रिटोरिया कैपिटल्स छोड़कर एमआई केप टाउन से जुड़ गए हैं। यह एमआई की मालिकाना हक वाली टीम के साथ उनका तीसरा जुड़ाव होगा। इससे पहले वह IPL में मुंबई इंडियंस और ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन के लिए खेल चुके हैं। वहीं जोबर्ग सुपर किंग्स ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस से अलग होने के बाद जेसन होल्डर को अपनी टीम में शामिल किया है। डु प्लेसिस ने पिछले चार सीजन में टीम की कप्तानी की थी।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप (14/19)

विदेशी: जेम्स कोल्स, लुईस ग्रेगरी, रिशद हुसैन, मिशेल मार्श, एडम मिल्ने

दक्षिण अफ्रीका: मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्विंटन डी कॉक, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रुगर, सेनुरान मुथुसामी, एनरिक नॉर्टजे, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल वैन बुरेन

U23: सीजे किंग, जेपी किंग | वाइल्डकार्ड: मार्को जानसन

प्रिटोरिया कैपिटल्स (11/19)

प्रवासी: शेरफेन रदरफोर्ड, फिल साल्ट, मैथ्यू शॉर्ट

दक्षिण अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइज़न, विहान लुब्बे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ब्राइस पार्सन्स, गिदोन पीटर्स, लिज़ाद विलियम्स, कोडी यूसुफ

U23: डेवाल्ड ब्रेविस, बायंदा माजोला | वाइल्डकार्ड: आंद्रे रसेल

पार्ल रॉयल्स (19/19)

विदेशी: डेनियल लॉरेंस, गुडाकेश मोती, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, सिकंदर रज़ा, थॉमस रीव, आसा ट्राइब, मुजीब उर रहमान

दक्षिण अफ्रीका: ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, कीगन लायन-कैशेट, डेविड मिलर, डेलानो पोटगिएटर, काइल वेरिन, हार्डस विलोजेन

U23: जैकब जोहान्स बैसन, नकोबानी मोकोएना, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस | वाइल्डकार्ड: जो रूट

एमआई केप टाउन (11/19)

विदेशी: विल जैक्स, राशिद खान, निकोलस पूरन

दक्षिण अफ्रीका: कॉर्बिन बॉश, रीज़ा हेंड्रिक्स, थॉमस काबर, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, तियान वैन वुरेन

U23: ट्रिस्टन लुस | वाइल्डकार्ड: कगिसो रबाडा

डरबन के सुपर जायंट्स (19/19)

विदेशी: जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, सुनील नरेन, केन विलियमसन

दक्षिण अफ्रीका: मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेरिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, एडेन मार्कराम, काइल सिमंड्स

U23: क्वेना मफ़ाका, एंडिले सिमलेन | वाइल्डकार्ड: हेनरिक क्लासेन

जॉबर्ग सुपर किंग्स (11/19)

विदेशी: ल्यूस डू प्लॉय, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस

दक्षिण अफ्रीका: मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जेन्सन, रिले रोसौव, जैनको स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायेन

U23: जेरेन बाकर | वाइल्डकार्ड: टीबीसी

Updated on:
05 Aug 2026 04:11 pm
Published on:
05 Aug 2026 04:11 pm