क्रिकेट

KKR के लिए बड़ी खुशखबरी, इस 18 करोड़ी खतरनाक गेंदबाज के IPL 2026 खेलने का रास्ता हुआ साफ

Matheesha Pathirana Return: केकेआर के फैंस के लिए श्रीलंका क्रिकेट से अच्‍छी खबर आ रही है कि उसने मथीशा पथिराना और आईपीएल 2026 खेलने की अनुमति दे दी है। जल्‍द ही वह टीम से जुड़ सकते हैं।

2 min read
Apr 12, 2026
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Matheesha Pathirana Return: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रैंचाइजी और उसके फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर आ रही है। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर चल रही इस टीम को अब अपना सबसे बड़ा हथियार मिलने वाला है। मिनी ऑक्‍शन में 18 करोड़ में खरीदे गए मथीशा पथिराना का आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने का रास्‍ता साफ हो गया है। उन्हें आखिरकार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है।

ये भी पढ़ें

CSK vs DC मैच में अंपायर से भिड़ना नीतीश राणा को पड़ गया भारी, तगड़े जुर्माने के साथ मिली ये सजा

श्रीलंका क्रिकेट ने दिखाई सख्‍ती

रेवस्‍पोट्ज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथिराना को एनओसी मिल गया है। इस बार श्रीलंका क्रिकेट ने अपने उन तेज गेंदबाजों को एनओसी देने में इस बार काफी सख्‍ती दिखाई है, जो पूरी तरह फिट नहीं थे। ईशन मलिंगा को कुछ खींचतान के बाद एनओसी मिली तो आरसीबी के नुवान थुशारा ने बोर्ड पर मुकदमा ही कर दिया था, क्योंकि फिटनेस टेस्ट पास करने के बावजूद उन्हें एनओसी नहीं दी गई थी। अब, पथिराना के मामले में भी काफी हंगामा हुआ है।

आखिरकार आईपीएल 2026 में KKR से जुड़ेंगे पथिराना

मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे। टूर्नामेंट में दो विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अहम ग्रुप मैच में वह सिर्फ चार गेंदें ही फेंक पाए थे और फिर उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद वह रिकवरी मोड में चले गए और पूरी तरह फिट होने में उन्होंने अपना समय लिया।

शेन वॉटसन ने दी थी ये जानकारी

केकेआर में उनके जल्द शामिल होने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन कोलकाता के ड्रेसिंग रूम में उनका इंतजार जारी रहा। आईपीएल 2026 सीजन के पहले मैच से पहले शेन वॉटसन ने कहा था कि पथिराना के मामले में अभी हमें इंतजार करना होगा। हम श्रीलंका क्रिकेट के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द यहां लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट्स पर गेंदबाजी की

शुरुआती कुछ मैचों में पथिराना के बिना खेलने के बाद अब केकेआर को अब उनके लौटने की उम्मीद जग गई है। यह उम्मीद तब और बढ़ गई, जब उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों उन्हें आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट्स पर गेंदबाज़ी करते देखा गया था, हालांकि वे पूरी रफ़्तार से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे।

अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण पर खूब रन बने

केकेआर पिछले कुछ समय से थोड़ी मुश्किल में है। उन्होंने पूरे सीजन के लिए हर्षित राणा और आकाश दीप को खो दिया है। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि बीसीसीआई की मांग पर मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज करना पड़ा था। हालांकि नवदीप सैनी, सौरभ दुबे और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे गेंदबाज उनकी जगह टीम में आए हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी अब तक औसत ही रही है। इस अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण पर खूब रन बने हैं, जो इस बात का मुख्य कारण है कि केकेआर अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

ये भी पढ़ें

MI vs RCB: आज आमने-सामने होंगे रोहित-विराट, जानें एक-दूसरे के खिलाफ किसका बल्ला सबसे ज्यादा उगलता है आग?
Updated on:
12 Apr 2026 12:38 pm
Published on:
12 Apr 2026 12:37 pm
Also Read
View All