मयंक अग्रवाल ने अपनी एक पारी के दौरान न सिर्फ ब्रेडमैन को पीछे छोड़ा, बल्कि कई और रिकॉर्ड की बराबरी की।
इंदौर : भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। अपनी इस रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान उन्होंने कम टेस्ट खेलकर दो दोहरा शतक लगाने के मामले वह महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन से भी आगे निकल गए। इस मैच में उन्होंने सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड कायम किया।
ब्रेडमैन से आगे निकले, कांबली हैं सबसे आगे
मयंक अग्रवाल ने छक्के के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया। यह उनका दूसरा दोहरा शतक था। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्ट सीरीज में भी एक दोहरा शतक लगाया था। मयंक ने अपना दूसरा दोहरा शतक अपनी 12वीं पारी में लगा दिया, जबकि ब्रेडमैन ने अपना दूसरा दोहरा 13वीं पारी में लगाया था। हालांकि इसके बावजूद वह सबसे कम पारियों में दो दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। इस मामले में विनोद कांबली उनसे आगे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती पांच पारियों में ही दो दोहरे शतक लगा दिए थे।
टॉप-10 में चेतेश्वर पुजारा भी
सबसे कम पारियों में दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-10 लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा का भी नाम है। उन्होंने 18 पारियों में यह कारनामा किया था। इस मामले में चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: वेस्टइंडीज के लॉरेंस रो और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं। रो ने जहां दो दोहरे शतक के लिए 14 पारियां खेली थी तो ग्रीम स्मिथ ने 15 पारियों में यह कारनामा किया था तो छठे नंबर पर वॉली हेमंड हैं। उन्होंने दो दोहरा शतक लगाने के लिए 16 पारियां खेली थी।
पहली 12 पारियों सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर की गजब की शुरुआत की है। इस मैच में उन्होंने कुछ और रिकॉर्ड भी बनाए। वह अब तक आठ टेस्ट मैच की 12 पारियों में 858 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और दो दोहरे शतक समेत तीन शतक लगाया है। पहली 12 पारियों में उनसे ज्यादा रन सिर्फ भारत के महानतम सलामी बल्लेबाज सुनील मनोहर गावस्कर ही बना सके हैं। उन्होंने पहली 12 पारियों में 912 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक और एक दोहरे शतक समेत कुल चार शतक लगाए थे।
सिद्धू के छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी की
अपनी इस पारी के दौरान मयंक अग्रवाल ने कुल आठ छक्के लगाए। इसी के साथ वह उन्होंने एक टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह भी एक टेस्ट की एक पारी में इतने छक्के लगा चुके हैं। जबकि एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर वसीम अकरम के नाम है। वह एक पारी में 13 छक्के लगा चुके हैं।