दिल्ली कैपिटल्स अजिंक्य रहाणे के बदले राजस्थान रॉयल्स को दो खिलाड़ियों को देगा। हालांकि वह दो खिलाड़ी कौन होंगे, इसके नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। रहाणे के अलावा दिल्ली ने एक और दिग्गज खिलाड़ी पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम से जोड़ा है। इसके साथ ही दिल्ली में टीम इंडिया की तरफ से नियमित खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है। कप्तान श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिखर धवन, ईशांत शर्मा और हनुमा विहारी पहले से ही इस टीम में थे।