क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट का भी स्तर गिरा है। उन्होंने क्रिकेट के स्तर को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसके लिए जरूरी है कि खेलने लायक पिचें हों। उन्होंने कहा कि फिलहाल जो पिचें पिचें मुहैया कराई जाती हैं, वह भी बेहतर नहीं होतीं। अगर अच्छी पिचें उपलब्ध कराई जाए, जिस पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद मिले तो गेंद और बल्ले में अच्छा संतुलन बना रहेगा। संतुलन की कमी की वजह से मुकाबला कमजोर हो जाता है औश्र यह आकर्षक नहीं रहता। इसलिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छे विकेट की दरकार है। सचिन ने यह भी कहा कि इस वक्त प्रतिस्पर्धा भारत, इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बीच ही सिमट कर रह गई है।