
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तकनीकी समिति द्वारा मिली स्वीकृति के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने चोटिल आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ के स्थान पर टीम में न्यूजीलैंड के मिशेल मेक्लेनघन को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जेसन बेहरेनड्रोफ को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में 1.5 करोड़ में खरीदा था।
मुंबई इंडियंस के लिए 1 करोड़ में खेलेंगे मेक्लेनघन
BCCI ने कहा, "पीठ की समस्या के कारण जेसन को वीवो IPL-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। खिलाड़ियों के नियमों के अनुसार, मुंबई की टीम के उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिल गई है।" BCCI ने आगे बताया की मेक्लेनघन जो की पिछले तीन सीजन मे मुंबई के लिए खेल चुके हैं उनको मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ मे लिया है। मेक्लेनघन उन बड़े नामो मे हैं जिनको मुंबई इंडियंस ने इस नीलामी मे रिटेन नहीं किया था। मेक्लेनघन मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम का अहम् हिस्सा रहे थे।
इस समय पकिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहें हैं मेक्लेनघन
बोर्ड ने कहा कि मुंबई 'रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (RPP)' में शामिल खिलाड़ियों में से किसी का चयन कर उसे जेसन के स्थान पर टीम में शामिल कर सकती है। ऐसे में मुंबई की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मेक्लेनघन का चयन किया। 31 साल के तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी अंतरार्ष्ट्रीय मैच मार्च,2016 मे खेला था। वो इस समय पाकिस्तान प्रीमियर लीग मे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहें है। इससे पहले वो BBL में सिडनी थंडर्स के लिए खेल चुके हैं। मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच 7 अप्रैल को दो बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेलना है। मुंबई और चेन्नई का यह मैच इस आईपीएल का पहला मैच होगा।