6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी का बयान, 10 साल बाद फिर जीतेंगे IPL

स्टुअर्ट बिन्नी को उम्मीद है कि दो साल बाद वापसी कर रही उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स 2018 में आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Mar 2018, 3:32 PM IST

Stuart Binny said that Rajasthan Royals will win IPL after 10 years

नई दिल्ली। आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के चलते दो साल का बैन झेल कर आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स से उनके फैंस अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली ये टीम पेपर पर काफी संतुलित और अच्छी दिख रही है। इस साल पहली बार राजस्थान रॉयल्स ने ऊंची-ऊंची बोली लगाकर स्टार खिलाड़ी खरीदे हैं। राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को उम्मीद है कि दो साल बाद वापसी कर रही उनकी टीम 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम करने में सफल होगी।

ये भी पढ़े - 30 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इस दिग्गज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

वार्न की कप्तानी में पहला आईपीएल जीता था राजस्थान ने
राजस्थान ने आईपीएल के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। तब राजस्थान के कप्तान रहे शेन वार्न इस साल टीम के साथ मेंटॉर के तौर पर रहेंगे। टीम आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में उतरेगी जिसमें बेन स्टोक्स, अंजिक्य रहाणे, संजू सैमसन और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी हैं।

दोबारा आईपीएल जीतना संभव
स्टार स्पोटर्स ने शनिवार को एक बायन में बिन्नी के हवाले से लिखा, "हां, मेरा मानना है कि हमारे आईपीएल के दोबारा जीतने की संभावनाएं हैं। मौजूदा टीम में रहाणे, सैमसन के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्टार स्टोक्स, जोस बटलर के अलावा उनादकट भी हैं। यह टीम संयोजन विजेता साबित हो सकता है।"

आखिरी बार 2013 में खेला था प्लेऑफ मैच
उन्होंने कहा, "यह सिर्फ जीत से शुरुआत करने और टीम के आत्मविश्वास की बात है।" अपने पहले मैच में राजस्थान का सामना डेविड वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद से नौ अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बता दें राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में इस टीम ने पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। आखिरी बार साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही थी।