क्रिकेट

Men’s U19 Asia Cup 2026 Live Streaming: कब-कहां देखें U-19 एशिया कप के मुकाबले, जानें पूरी जानकारी

Men's U19 Asia Cup 2026 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। टूर्नामेंट के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 12:50 PM IST
Men's U19 Asia Cup 2026.
एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप का आगाज होने जा रहा है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। (Photo- X/@Emerging98)

Men's U19 Asia Cup: दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। अंडर-19 एशिया कप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अंडर-19 क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। एशिया चैंपियन बनने के लिए युवा क्रिकेटरों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। ऐसे में अहम सवाल यह है कि भारत में U19 Asia Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर प्रसारण कहां होगा।

मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 कब शुरु होगा और कहां खेला जाएगा?

टूर्नामेंट का आगाज 5 नवंबर से ओमान में होगा और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में कितने टीमें हिस्सा ले रही है?

अंडर-19 एशिया कप 2026 मेंं भारत समेत कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और नेपाल के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को आयोजित होगा। टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में होगा। टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

मेंस U-19 टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत कब करेगा?

टूर्नामेंट का पहला मैच 5 नवंबर को श्रीलंका और मलेशिया की U-19 क्रिकेट टीमों के बीच होगा। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ग्रुप चरण में अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद अपना दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान से खेलेगी। ग्रुप चरण में भारत अपना तीसरा और आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10ः30 बजे से शुरू होंगे।

भारत ने कितनी बार जीते हैं अंडर-19 एशिया कप खिताब?

भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब कुल 8 बार (1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 और 2021) जीता है। भारत और पाकिस्तान की टीमें 2012 में संयुक्त रूप से अंडर-19 एशिया कप की विजेता थी। बांग्लादेश ने इस खिताब (2023 और 2024) को लगातार दो बार जबकि अफगानिस्तान (2017) ने एक बार जीता है।

Men's U19 Asia Cup 2026 Live Streaming कहां देखें?

भारत में मेंस U19 Asia Cup 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर लाइव मैच देखने वाले क्रिकेट प्रशंसक SonyLIV के ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

Men's U19 Asia Cup 2026 का पूरा शेड्यूल

लीग स्टेज

तारीखसमय (IST)मैच
5 नवंबरसुबह 10:30 बजेश्रीलंका U19 vs मलेशिया U19
5 नवंबरसुबह 10:30 बजेबांग्लादेश U19 vs अफगानिस्तान U19
6 नवंबरसुबह 10:30 बजेपाकिस्तान U19 vs UAE U19
6 नवंबरसुबह 10:30 बजेभारत U19 vs नेपाल U19
7 नवंबरसुबह 10:30 बजेअफगानिस्तान U19 vs मलेशिया U19
7 नवंबरसुबह 10:30 बजेश्रीलंका U19 vs बांग्लादेश U19
8 नवंबरसुबह 10:30 बजेUAE U19 vs नेपाल U19
8 नवंबरसुबह 10:30 बजेभारत U19 vs पाकिस्तान U19
9 नवंबरसुबह 10:30 बजेबांग्लादेश U19 vs मलेशिया U19
9 नवंबरसुबह 10:30 बजेश्रीलंका U19 vs अफगानिस्तान U19
10 नवंबरसुबह 10:30 बजेभारत U19 vs UAE U19
10 नवंबरसुबह 10:30 बजेपाकिस्तान U19 vs नेपाल U19

नॉकआउट चरण

तारीखसमय (IST)मैच
12 नवंबरसुबह 10:30 बजेसेमीफाइनल 1 (A1 vs B2)
12 नवंबरसुबह 10:30 बजेसेमीफाइनल 2 (B1 vs A2)
14 नवंबरसुबह 10:30 बजेफाइनल

ACC Men's U19 Asia Cup 2026 Team India Schedule: भारत के मैचों का शेड्यूल

तारीखसमय (IST)मैच
6 नवंबर 2026सुबह 10:30 बजेभारत U19 vs नेपाल U19
8 नवंबर 2026सुबह 10:30 बजेभारत U19 vs पाकिस्तान U19
10 नवंबर 2026सुबह 10:30 बजेभारत U19 vs UAE U19
Updated on:
4 Nov 2026, 12:50 PM IST
Published on: