क्रिकेट

MI vs RCB Head To Head: मुंबई और बेंगलुरु में होगी कांटे की टक्कर, जानिए वानखेड़े में किस टीम का पलड़ा है भारी

MI vs RCB Head To Head: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 33 बार भिड़ंत हुई। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 मैच में जीत हासिल की है, जबकि उसे 14 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Apr 06, 2025

MI vs RCB, IPL 2025: IPL के 18वें सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच सोमवार को खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे खेले जाने वाले मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम के लिए रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराना आसान नहीं होगा। मौजूदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीत और एक हार के साथ मुंबई इंडियंस से अच्छी स्थिति में है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच में 1 जीत और 3 हार झेली हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 33 बार भिड़ंत हुई। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 मैच में जीत हासिल की है, जबकि उसे 14 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली टक्कर होने जा रही है।

वैसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 10 बार टक्कर हुई हैं। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 मैच में जीत हासिल की है जबकि उसे तीन मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस लिहाज से 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम कामयाब रहती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

RCB को पहले IPL टाइटल की तलाश

रजत पाटीदार के नेतृत्व में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली आईपीएल टाइटल का इतंजार है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन बार यानी 2009, 2011 और 2016 आईपीएल के फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे हर बार निराशा हाथ लगी। इसके उलट मुंबई इंडियंस अब तक 6 बार आईपीएल फाइनल ( 2010, 2013, 2015, 2017, 2019, 2020) में पहुंची है, जिसमें 5 बार टाइटल जीतने में कामयाब रही है। मुंबई इंडियंस टीम सिर्फ 2010 में रनर-अप रही थी।

Also Read
View All

अगली खबर